राष्ट्रीय पत्रकार सुरक्षा संघ की मंडल और जिला स्तरीय मासिक बैठक हुई संपन्न
न्यूज होम लाइफ के लिए मुकेश भारती की रिपोर्ट
दिल्ली:-
मुरादाबाद :- दिनांक 14 जुलाई को राष्ट्रीय पत्रकार सुरक्षा संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष मुजीब बचरायूनी के आदेश अनुसार जिले के अंबेडकर पार्क में एक बैठक का आयोजन किया गया बैठक में जनपद के तमाम पत्रकार साथियों ने भाग लिया व पत्रकारों के साथ हो रहे उत्पीड़न पर चर्चा करते हुए पत्रकार सुरक्षा बिल लागू कराने की मांग भी रखी बैठक में आए संगठन के तमाम पदाधिकारियों ने अपने विचार व्यक्त किए साथ ही जिला अध्यक्ष विनी अग्रवाल ने सभी पत्रकारों को संबोधित करते हुए कहा कि संगठन का मतलब एकता है और पत्रकार अगर एकजुट रहें तो हो सकता है कि किसी भी पत्रकार साथी पर ना ही जानलेवा हमला होगा और पत्रकार उत्पीड़न भी काबू हो सकेगा साथ ही मंडल अध्यक्ष जावेद अंसारी ने अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि आज हर जगह पत्रकारों के साथ हादसे होने की खबर प्राप्त होती है उसके बाद भी प्रशासन मौन है इसके लिए सुरक्षा बिल लागू कराना बहुत आवश्यक है साथ ही प्रदेश सचिव मनीष मल्होत्रा ने सभी पत्रकारों को संबोधित किया और कहा की पत्रकारों पर हादसे होना कहीं ना कहीं पत्रकारों की ही कमी है क्योंकि पत्रकार एकजुट नहीं है जिसका कारण अक्सर लोग उठाते हैं इसके साथ ही तमाम पत्रकारों ने अपने अपने मुख से पत्रकारों को संबोधित किया और पत्रकारों के हित के लिए तमाम बातें हुई अंत में राष्ट्रीय अध्यक्ष ने सभी पत्रकारों को एकजुट रहने व संगठन एकता दिखाने की बात कही और कहां की पत्रकारिता को व्यवसाय नहीं मिशन के रूप में रखना चाहिए जिससे कि प्रशासन व समाज की नजरों में पत्रकार साफ-सुथरी छवि के रहे और कहा कि अगर किसी पत्रकार के साथ कोई हादसा होता है तो राष्ट्रीय पत्रकार सुरक्षा संघ सदैव पीड़ित पत्रकार के साथ खड़ा है चाहे वह पत्रकार साथी भले ही किसी और संगठन से ही क्यों न जुड़ा हो बैठक में मुख्य रूप से राष्ट्रीय अध्यक्ष के साथ साथ मंडल अध्यक्ष जावेद अंसारी, प्रदेश सचिव मनीष मल्होत्रा, जिला अध्यक्ष विनी अग्रवाल, शाहिद हुसैन, अब्दुल रहीम, अर्हम अली, संजय धारीवाल, अनवर हुसैन, रजत शर्मा, अंकित चौहान, सैयद अजरा, धर्मेंद्र अग्रवाल, मनोज कश्यप, अयूब आदि तमाम पत्रकार मौजूद रहे!
देवेंद्र रात्रे/ मुकेश भारती की रिपोर्ट

