जर्जर सड़कों से आवाजाही में हो रही परेशानी व दुर्घटनाएं
न्यूज होम लाइव व्यूरो मुकेश भारती की रिर्पोट
कोरबा। रतनपुर मार्ग से होते हुए पाली, कटघोरा, छुरी, उरगा व चांपा राष्ट्रीय मार्ग की जर्जर सड़क को लेकर पूर्व संसदीय सचिव एवं पूर्व विधायक लखनलाल देवांगन ने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को पत्र लिखा है। पत्र में उल्लेख किया है कि रतनपुर मार्ग से होते हुए पाली, कटघोरा, छुरी, उरगा व चांपा राष्ट्रीय मार्ग की सड़क जर्जर हो चुकी है। वर्षा होने पर आवागमन भी मुश्किल हो जाता है। इस सड़क मार्ग में बड़े-बड़े गड्ढे निर्मित हो गए हैं तथा डामरीकरण की गिट्टी उखड़ गई है। इससे आम नागरिकों को आवागमन में काफी परेशाानियों का सामना करना पड़ रहा है। जर्जर सड़क के कारण आए दिन दुर्घटनाएं भी हो रही हैं। जनहित में सुविधा एवं आवागमन की दृष्टि से इन सड़क मार्ग की मरम्मत कराने हेतु आवश्यक निर्देश जारी किया जाए।

