LatestNewsuttarakhandटिहरी

खाई में गिरी स्कूल बस, 9 की मौत, 4 बच्चों को एम्स मे भर्ती किए।

न्यूज होम लाइव डैस्क

टिहरी गढ़वाल में स्कूली बस खाई में गिरने से 9 बच्चों की मौत हो गई है. स्कूल की मिनी बस में 18 बच्चे सवार थे. एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंच गई है और राहत व बचाव कार्य चलाया गया। गंभीर रूप से घायल बच्चों को नजदीकी अस्पतला में भर्ती कराया गया था, लेकिन वहां उनकी तबीयत में सुधार नहीं होने के बाद डॉक्टरों ने 4 बच्चों को ऋषिकेश स्थित एम्स में रेफर कर दिया है।बाकी घायलों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज चल रहा है यह हादसा टिहरी गढ़वाल के लबगांव के कनसाली में हुआ । घटनास्थल पर पहुंची बचाव टीम ने खाई में गिरे बच्चों को बाहर निकालने के लिए नीचे उतरी, जिसके बाद शवों को बाहर निकाला गया। घायल बच्चों को तत्काल एंबुलेंस और स्थानीय लोगों को मदद से नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

Share This News