LatestNewsछत्तीसगढ़

मुख्यमंत्री का 31 को जाँजगीर दौरा , तैयारियाँ जारी


मुकेश भारती / अरविन्द तिवारी की रिपोर्ट


जाँजगीर चाँपा — मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का 31 अगस्त को जिला मुख्यालय जाँजगीर-चाँपा के शासकीय टीसीएल कालेज खोखराभांठा में प्रस्तावित प्रवास को देखते हुये तैयारी कलेक्टर श्री जनक पाठक के कुशल मार्गदर्शन में युद्घस्तर पर जारी है। कार्यक्रम स्थल में बैठक व्यवस्था, वाटरपु्रफ पंडाल, बैरिकेटिंग, पेयजल, चिकित्सा व्यवस्था, विद्युत व्यवस्था, यातायात आदि की व्यवस्था की जा रही है। उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री प्रवास के दौरान विभिन्न विभागों द्वारा विकास और निर्माण कार्य को प्रदर्शित करने वाले स्टाल भी लगाये जायेंगे।

Share This News