LatestNewsछत्तीसगढ़

झीरम घाटी में शहीद हुये नेताओं के नाम पर भी दिये जायेंगे पुरस्कार — मुख्यमंत्री


मुकेश भारती / अरविन्द तिवारी की रिपोर्ट


रायपुर — मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर पंडित दीनदयाल आडिटोरियम में आयोजित राज्य खेल अलंकरण समारोह में सीएम ने खिलाड़ियों को सम्मानित किया। इस मौके पर सीएम ने कहा कि मेजर ध्यानचंद से बेहतर कोई हॉकी खिलाड़ी नहीं हुआ, मैं उनको नमन करता हूं। सीएम ने कहा कि खिलाड़ियों ने मेडल जीतकर प्रदेश का गौरव बढ़ाया है। सीएम ने कहा कि खेल ऐसा क्षेत्र हैं जहां जल्द ही पहचान मिलती है। मुख्यमंत्री ने आगे कहा कि हम जल्द ही 55 कोचों की नियुक्ति करेंगे इसके साथ ही आवासीय अकादमी में खिलाड़ियों को बेहतर व्यवस्था मिलने की तरफ भी कार्य करेंगे। राज्य खेल अलंकरण समारोह में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने घोषणा किया कि अगले साल से झीरम घाटी में शहीद हुये नेताओं के नाम से भी पुरस्कार दिये जायेंगे।
गौरतलब है कि 25 मई 2013 को बस्तर के झीरम घाटी में नक्सलियों ने कांग्रेस की परिवर्तन यात्रा पर ताबड़तोड़ हमला कर कांग्रेस के तत्कालीन प्रदेश अध्यक्ष नंदकुमार पटेल, पूर्व केंद्रीय मंत्री विद्याचरण शुक्ल, पूर्व मंत्री महेंद्र कर्मा सहित 35 नेताओं और कार्यकर्ताओं को मौत के घाट उतार दिया था।

Share This News