न्यूज होम लाइव संवाददाता रमाकान्त पन्त
लालकुआं। यहां सरेआम एसबीआई के सामने कक्षा 7 में पढ़ने वाली 12 वर्षीय छात्रा को चार पहिया वाहन में जबरन ले जाने का प्रयास करने की घटना सामने आई है। पीड़िता बालिका के परिजनों मैं उक्त घटना के बाद दहशत व्याप्त है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार यहां वार्ड नंबर एक निवासी सेंचुरी पल्प एंड पेपर कर्मी की 12 वर्षीय बच्ची जो कि हल्दूचौड़ के एक निजी स्कूल में कक्षा 7 में अध्ययनरत है। शुक्रवार की प्रातः साढ़े 6 बजे एसबीआई के सामने स्कूल बस का इंतजार कर रही थी। तभी वहां पर आकर रुके सफेद रंग के वाहन टाटा वेंचर चालक ने उक्त छात्रा को जबरन अपने वाहन में बिठाने का प्रयास किया। छात्रा द्वारा इसका विरोध करते हुए शोर मचाया तथा जब वह सामने स्थित एक परचून की दुकान की ओर भागी तभी उक्त वाहन चालक हलद्वानी ओर फरार हो गया। उक्त मामले में जहां बालिका के परिजनों में दहशत व्याप्त है। वहीं वरिष्ठ उपनिरीक्षक प्रेम राम विश्वकर्मा का कहना है कि उक्त वाहन के नंबर को ट्रेस करने का प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि आसपास के लोगों का कहना है कि गलतफहमी में बच्ची डर गयी है जबकि इस तरह की घटना नहीं हुई है। शुक्रवार की प्रात उक्त घटना को लेकर मचे शोर के बाद क्षेत्र के कई स्कूलों ने स्कूल बसों के आवागमन करने वाले बच्चों को नोटिस जारी करते हुए कहा है कि अभिभावक बच्चों को स्कूल बस तक छोड़ने एवं लेने के लिए हर हाल में आये। इधर पुलिस ने उक्त वाहन की तलाश शुरू कर दी है शुक्रवार की शाम तक कई वाहन चालकों को बुलाकर पूछताछ की गयी है।
फोटो- सीसीटीवी फुटेज में आया संदिग्ध वाहन

