कांग्रेस ने देवती कर्मा को दंतेवाड़ा से बनाया प्रत्याशी
मुकेश भारती / अरविन्द तिवारी की रिपोर्ट
रायपुर — दंतेवाड़ा उपचुनाव में देवती कर्मा कांग्रेसपार्टी की प्रत्याशी होगी । कांग्रेस मुख्यालय नई दिल्ली ने आज देवती कर्मा के नाम पर मुहर लगा दी है। देवती कर्मा झीरम घाटी हमले में मारे गये महेंद्र कर्मा की पत्नी है । वे 2018 के विधानसभा चुनाव में भाजपा के भीमा मंडावी से हार गयी थी । कुछ महीने पहले ही नक्सली हमले में भाजपा विधायक भीमा मंडावी की मृत्यु के बाद यह सीट खाली हुई थी। गौरतलब है कि हमेशा से दंतेवाड़ा में कांग्रेस की दावेदारी कर्मा परिवार के आसपास ही रही है।
दंतेवाड़ा की जनता कांग्रेस का साथ देगी — भूपेश बघेल
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने देवती कर्मा को दंतेवाड़ा उपचुनाव में प्रत्याशी घोषित किये जाने पर खुशी व्यक्त करते हुये कहा कि अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी ने देवती कर्मा पर विश्वास व्यक्त किया है। हमें पूरा विश्वास है दंतेवाड़ा की जनता देवकी कर्मा को अपना आशीर्वाद और साथ जरूर देगी। चुनाव जीतना चुनौती तो है लेकिन यह लड़ाई हम बड़े मजबूती के साथ लड़ेंगे और जीतेंगे।

