LatestNewsछत्तीसगढ़

दंतेवाड़ा उपचुनाव — भाजपा और कांग्रेस प्रत्याशी आज शक्ति प्रदर्शन के साथ करेंगी नामांकन दाखिल

मुकेश भारती / अरविन्द तिवारी की रिपोर्ट


दंतेवाड़ा — दंतेवाड़ा उपचुनाव के लिये आज नामांकन जमा करने के आखिरी दिन इस चुनावी दंगल में भाजपा और कांग्रेस दोनो पार्टी के प्रत्याशी प्रदर्शन करते हुये अपना अपना नामांकन दाखिल करेंगे। दोनों पार्टी के दिग्गज नेता इस शक्ति प्रदर्शन में शामिल रहेंगे जिसके मद्देनजर सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गयी है।
कांग्रेस प्रत्याशी देवती कर्मा के नामांकन में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, छत्तीसगढ़ प्रभारी पीएल पुनिया, प्रदेश अध्यक्ष मोहन मरकाम , मंत्री टी० एस० सिंहदेव , मंत्री ताम्रध्वज साहू सहित कई नेता शामिल होंगे। आज ही मुख्यमंत्री भूपेश बघेल दंतेवाड़ा के मेनका डोबरा ग्राउंड में एक आम सभा को भी संबोधित करेंगे।
वहीं दूसरी ओर भाजपा प्रत्याशी ओजस्वी मंडावी के नामांकन में पूर्व मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह, प्रदेश अध्यक्ष विक्रम उसेंडी, नेता प्रतिपक्ष धरमलाल कौशिक, संगठन महामंत्री पवन साय, ओपी चौधरी सहित कई दिग्गज नेता शामिल होंगे।

Share This News