LatestNewsछत्तीसगढ़

राज्य शिक्षक सम्मान में किसे , कितने हजार की मिलेगी पुरस्कार राशि


मुकेश भारती /अरविन्द तिवारी की रिपोर्ट


रायपुर — शिक्षक दिवस के अवसर पर राज्यपाल अनुसुईया उइके के मुख्य आतिथ्य में आज सुबह 10ः30 बजे से राजभवन के दरबार हॉल में राज्य स्तरीय शिक्षक सम्मान समारोह का आयोजन किया गया है। इस समारोह की अध्यक्षता मुख्यमंत्री भूपेश बघेल करेंगे और विशिष्ट अतिथि स्कूल शिक्षा मंत्री डॉ. प्रेमसाय सिंह टेकाम होंगे।
शिक्षक दिवस के अवसर पर राज्य स्तरीय शिक्षक सम्मान समारोह में 48 शिक्षकों को सम्मानित किया जायेगा। इनमें से 44 शिक्षक राज्य शिक्षक सम्मान और 04 शिक्षकों को प्रदेश के महान साहित्यकारों के नाम पर स्मृति पुरस्कार से सम्मानित किया जायेगा। इसके साथ ही 08 उत्कृष्ट शालाओं को भी पुरस्कृत किया जायेगा। समारोह में राज्य शिक्षक पुरस्कार 2018 के लिये चयनित 44 शिक्षकों में से प्रत्येक को 21 हजार रूपयेकी राशि और प्रशस्ति पत्र प्रदान किया जायेगा। इसके अलावा प्रदेश के महान विभूतियों की स्मृति में दिये जाने वाले पुरस्कार से सम्मानित होने वाले प्रत्येक शिक्षक को 50 हजार रूपये और प्रशस्ति पत्र प्रदान किया जायेगा। उत्कृष्ट विद्यालय के रूप में प्राथमिक, पूर्व माध्यमिक, हाई स्कूल और हायर सेकेण्डरी स्तर के दो-दो स्कूलों का चयन किया गया है। प्रत्येक प्राथमिक शाला को 10 हजार रूपये , पूर्व माध्यमिक और हाई स्कूल को 15-15 हजार रूपये और हायर सेकेण्डरी स्कूल को 25 हजार रूपये का पुरस्कार राशि प्रदान किया जायेगा।

Share This News