LatestNewsउत्तराखंडनैनीताल

अवैध खनन पर होगी कार्र्वाही होगी।


लालकुआं से – सचिन गुप्ता रिर्पोट

लालकुआं के बिंदुखत्ता क्षेत्र में चल रहे अवैध खनन की सूचना पर प्रभागीय वनाधिकारी महातिम यादव ने गोपनीय रूप से मुखबिर की सूचना पर क्षेत्र का दौरा किया। इस दौरान कई स्थानों पर अवैध खनन के सबूत भी मिले जिस पर विभाग की टीम ने फोटोग्राफी कर सबूत इकट्ठे किए वही डीएफओ महातिम यादव ने बताया कि सूचना पर उन्होंने बिंदुखत्ता के अवैध खनन होने वाले क्षेत्र का गोपनीय दौरा किया जहां खामियां पाई गई हैं उन्होंने कहा कि इस संबंध में एसडीओ गोला के द्वारा जांच टीम बनाकर क्षेत्र का दौरा किया जाएगा और जो भी आवश्यक कार्यवाही होगी उसका वह अमल में लाई जाएगी उन्होंने कहा कि इसमें यदि विभागीय कर्मचारियों की संलिप्तता पाई जाती है तो उनके खिलाफ भी अनुशासनात्मक कार्यवाही की जाएगी उन्होंने बताया कि पूर्व में क्षेत्र में अवैध खनन कर रहे लोगों के खिलाफ विभाग ने बड़ी कार्यवाही करते हुए जुर्म काटे हैं और यदि अभी भी कहीं अवैध खनन हो रहा है तो उसके खिलाफ भी जल्द ही कड़ी कार्यवाही की जाएगी। वहीं क्षेत्र के लोगों ने अवैध खनन के मामले पर विभागीय कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े किए हैं।

Share This News