।हिंदी हमारी मातृभाषा होने के बाद भी विद्यालय में पढ़ाई तक नहीं
हिंदी दिवस
लाल कुआं से रिपोर्टर – सचिन गुप्ता
आजादी के 67 वर्ष बाद भी हिंदी की स्थिति सोचनीय है आज हमारे देश में भाषा और राज्य के नाम पर तनाव है कोई एक व्यक्ति लोगों को नुकसान पहुंचाता है क्योंकि वह उसकी भाषा का नहीं है ।यह एक बड़ा सवाल है कि क्या भाषा की आजादी अपने देश में भी नहीं है और क्या उन लोगों के लिए मातृभाषा हिंदी नहीं है। की पराजय केवल हिंदी की पराजय नहीं है सभी भारतीय भाषाओं की पराजय है ।हिंदी को राष्ट्रभाषा घोषित करने के बावजूद भी यह पूरी तरह हाशिए पर चली गई है इसी क्रम मैं नैनीताल जिले के लाल कुआं के हल्दुचौर स्थित राजकीय प्राथमिक विद्यालय गवर्नमेंट अपर प्राइमरी स्कूल में कक्षा 3 कक्षा 6 व कक्षा 7 के विद्यार्थियों को वर्णमाला का ना तो ज्ञान है और ना ही हिंदी भाषा की समझ। पूछने पर पता लगा कि हिंदी सभी शिक्षक पढ़ाते हैं पर शिक्षकों तक को भी हिंदी का ज्ञान नहीं है ।ऐसे में क्या बच्चे सीखेंगे और क्या उनके ज्ञानि शिक्षक उन्हें हिंदी की शिक्षा दे पाएंगे ।हिंदी हमारी मातृभाषा होने के बाद भी विद्यालय में पढ़ाई तक नहीं जाती है और पढ़ाई भी जाती है तो उसका स्तर सबसे निचले क्रम पर रखा जाता है। शासन स्तर पर हिंदी भाषा को लेकर चाहे कितनी भी कवायद की जाए पर असली हालात किसी से छुपे नही है ।किसी भी देश की आजादी उसकी भाषा पर निर्भर करती है सही मायने में पूर्ण रूप से आजादी आज भी नहीं मिली है हिंदी भाषा आज अपने ही लोगों के हाथों से मिटाई जा रही है शासन और समाज के केंद्र में अंग्रेजी है लेकिन आज समाज में शिक्षा का मूल्यांकन अंग्रेजी भाषा का ज्ञान बन गया है यदि आपको अंग्रेजी का ज्ञान नहीं है तो आपको वह स्थान नहीं मिलेगा जिसके हाथ योग्य हैं और यदि आपको संस्कृत का ज्ञान है तो फिर लोग आपको मूर्ति समझेंगे शायद इसलिए हिंदी माध्यम और अंग्रेजी माध्यम से पढ़ने वाले बच्चों में भेदभाव होता है हिंदी भाषा कौशल दिखावे के लिए रखा गया है उच्च स्तर की हिंदी का प्रयोग नहीं किया जाता अगर इसी तरह लोग हिंदी से अपना पल्ला झाड़ते रहे तो वह दिन दूर नहीं जब वास्तव में हिंदी भाषा का स्थिति भी नहीं मिलेगा इंग्लिश और अंग्रेजी के वर्चस्व को देश से समाप्त किया जा सकता है लेकिन जब तक सरकार को ही अंग्रेजी के महत्व को समाप्त करके हिंदी और अन्य भाषाओं तमिलतेलुगू बांग्ला आदि की अस्मिता की रक्षा करें भारत में उनकी पुनः प्रतिष्ठा करें संभव तभी देश में राष्ट्रीयता की भावना आएगी और संपूर्ण देश फिर से विदेशी भाषा के स्थान पर एक सदस्य भाषा को राजभाषा के पद पर प्रतिष्ठित करेगा निसंदेह भाषा हिंदी होगी

