Uncategorized

अज्ञात कारणों के चलते महिला ने फांसी लगाकर अपनी जीवन लीला की समाप्त


ब्यूरो संदीप पांडेय


रुद्रपुर -आपको बता दें कि रुद्रपुर के थाना ट्रांजिट कैंप के क्षेत्र अंतर्गत आजाद नगर वार्ड नंबर 4 में उस वक्त हड़कंप मच गया जब एक महिला बंद कमरे में फांसी पर लटकी हुई मिली जैसे ही यह सूचना मोहल्ले वासियों को पता लगी तो वहां भीड़ इकट्ठा हो गई मकान मालिक की सूचना पर पहुंची ट्रांजिट कैंप पुलिस ने मौके पर पहुंचकर अंदर से बंद कमरे को खिड़की की जरिए खुलवाया इसके बाद थाना ट्रांजिट अध्यक्ष विद्यादत्त जोशी ने परिजनों को सूचना दी परिजनों के पहुंचने के बाद थाना ट्रांजिट कैंप पुलिस ने शव पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया परिजनों के मुताबिक 2 साल पहले युवती की शादी लव मैरिज हुई थी दोनों पति-पत्नी ने कुछ महीने साथ बिताए उसके बाद महिला अपने मायके चली गई फिलहाल ही मैं महिला अपने भाई के साथ आजाद नगर वार्ड नंबर 4 में किराए के मकान में रहने लगे बताया जाता है कि महिला का पति भी कुछ ही दूरी पर रहता है महिला का पति भी घटना के कुछ घंटे बाद घटनास्थल पर पहुंच गया वहां मौजूद पुलिसकर्मियों ने पति को हिरासत लेकर पुलिस पूछताछ कर रही है
फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुट गई है

Share This News