सेचुरी मिल के दुर्गा पूजा पण्डाल स्थल पर माँ दुर्गा के विभिन्न स्वरुपों का भव्य पूजन
सचिन गुप्ता लाल कुआं
लालकुआँ / शारदीय नवरात्रि के पावन अवसर नवमी को आज सेचुरी मिल के दुर्गा पूजा पण्डाल स्थल पर माँ दुर्गा के विभिन्न स्वरुपों का भव्य पूजन आयोजित हुआ इसके साथ ही विशाल भण्डारे में बड़ी संख्या में श्रद्वालुओं ने प्रसाद ग्रहण कर पुण्य अर्जित किया। पूजन कार्यक्रम में स्थानीय विधायक श्री नवीन दुम्का , पूर्व कैबीनेट मन्त्री श्री हरीश चन्द्र दुर्गापाल, सहित बड़ी संख्या में श्रद्वालुओं ने भाग लेकर लोक मगंल की कामना की। ।💥इस अवसर पर मिल के सीईओ श्री जय प्रकाश नारायण एंव वरिष्ठ़ सलाहकार श्री एच० डी० बहुगुणा ने माँ जगदम्बा के प्रति अपने भाव प्रकट करते हुए कहा कि बडे पुण्य कर्मो से मानव जीवन प्राप्त होता है। अतः इसका अधिक से अधिक सद्पयोग करना चाहिए व पुण्य कार्य करके जीवन को सफल बनाना चाहिए। उन्होंने कहा कि देवी के पावन चरित्रों से बढ़कर कुछ भी नहीं है।उन्होंने कहा कि नवरात्रि के पर्व को उत्सव के रूप में मनाना चाहिए और देवी माँ से अपने देश व समाज के कल्याण की कामना करनी चाहिए।पूजन कार्यक्रम व भण्डारे में सेचुरी मिल के अधिकारियों, कर्मचारियों सहित स्थानीय श्रद्वालुओं की उपस्थिति रही ।वरिष्ठ काग्रेसी नेता श्री हरेन्द्र सिह बोरा, नगर पचांयत अध्यक्ष श्री लाल चन्द्र सिंह, पूर्व चैयरमैन श्री पवन चौहान, पूर्व चैयरमैन श्री राम बाबू मिश्ना, नगर पचांयत की अधिशाषी अधिकारी श्रीमती राजू नबियाल, प्रांतीय उद्योग व्यापार मंडल लालकुआं के अध्यक्ष दीवान सिंह बिष्ट,श्री दिनेश लोहनी, महामन्त्री सेचुरी मिल के वरिष्ठ़ अधिकारी श्री पियूष मित्तल, श्री योगेंद्र वार्ष्णेय श्री एस० के० बाजपेयी, श्री शुभाष शर्मा, श्री नरेश चन्द्रा, श्री के० एल० गुप्ता, श्री डी० के० मिश्रा, श्री हरीश वर्मा,श्री वी० के० सक्सेना, श्री प्रताप सिंह धौनी, श्री जगमोहन उप्रेती, श्री हेमेन्द्र राठौर ,श्री कमलेश मिश्रा,सहित अनेकों मौजूद रहे। 💥इधर मातृशक्तियों ने भी बड़ी संख्या में बड़े ही श्रद्वा व भावना से माँ जगदम्बा की आराधना व स्तुति की सुनीता नारायण शर्मा, शम्मी बहुगुणा, प्रीति वार्ष्णेय, अलका बाजपेयी, अनुप्रिया श्रीवास्तव, गीता शर्मा, सहित मातृ शक्तियों के विशाल समूह ने क्षेत्र की सुख, समृद्धि एवं सभी के कल्याण की कामना कीl

