राजकीय इंटर कॉलेज गदरपुर में चलाया गया स्वच्छता अभियान
रिपोर्टर- महेंद्र पाल सिंह
गदरपुर-स्वच्छ भारत मिशन के तहत भूतपूर्व सैनिकों में राजकीय इंटर कॉलेज गदरपुर में स्वच्छता अभियान चलाया जिसमें शिक्षकों के साथ ही बच्चों ने भी प्रतिभाग किया इस मौके पर जिला सैनिक कल्याण अधिकारी कैप्टन रंजीत सिंह ने कहा कि स्वच्छ भारत अभियान के तहत मोदी जी द्वारा चलाए जा रहे स्वच्छता मिशन के अंतर्गत जिला सैनिक कल्याण विभाग द्वारा भूतपूर्व सैनिकों के साथ मिलकर राजकीय इंटर कॉलेज गदरपुर में एक स्वच्छता अभियान चलाया गया है जिसमें बच्चों को सिंगल यूज़ प्लास्टिक का प्रयोग न करने की भी शपथ दिलाई गई है साथ ही बच्चों के साथ मिलकर स्वच्छता अभियान भी चलाया गया है इस तरह के कार्यक्रम विभाग द्वारा ग्रामीण क्षेत्रों में भी आयोजित किए जाएंगे ।

