राजस्थान राज्य के झुंझुनूं जिलांतरगत मंडावा विधानसभा उपचुनाव से संबंधित भाजपा विजय संकल्प युवा सम्मेलन संपन्न
राजेश कुमार शर्मा राजस्थान स्टेट
राजस्थान राज्य के झुंझुनूं जिले के मंडावा विधानसभा क्षेत्र के ऊपचुनाव के संबंध में 15 अक्टूबर 2019 को मंडावा विधानसभा के गांव चुडेला में जेजेटी यूनिवर्सिटी के पास स्थित मैदान मे भाजपा युवा मोर्चा की ओर से आयोजित विजय संकल्प युवा सम्मेलन में उपस्थित भाजपा कार्यकर्ताओं ने भाजपा प्रत्याशी श्रीमती सुशीला सीगड़ा को ऐतिहासिक मतों से विजयी बनाने का संकल्प लिया। इस प्रकार ये सम्मेलन विभिन्न नेताओं के वक्त्वय के साथ समपन्न हुआ।
झुंझुनू़ं भाजपा के युवा नेता जिला प्रवक्ता श्री कमल कांत जी शर्मा ने वाट्स एप प्रेस विग्यपती मैसेज के थ्रू बताया कि
मुख्य अतिथि राजस्थान के पूर्व गृहमंंत्री व राजस्थान विधान सभा में नेता प्रतिपक्ष वरिष्ठ भाजपा नेता श्री गुलाब चंद कटारिया जी ने युवा कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि भारतीय जनता युवा मोर्चा के कार्यकर्ता पार्टी की नींव की ईंट है। इतिहास गवाह है, कि जब-जब युवा कार्यकर्ताओं ने कमल का फूल खिलाने की ठानी है, निश्चित रूप से उसमें शत-प्रतिशत सफलता हासिल की है। इस उपचुनाव में भी भाजपा को जिताने में युवा मोर्चा के कार्यकर्ता मील का पत्थर साबित होंगे। इसके अलावा सांसद हनुमान बेनीवाल ने भी ये बोलते हुए युवाओं में जोश का संसार किया कि भारतीय जनता पार्टी के युवा दिन रात मेहनत कर प्रत्याशी को विजयी बनाने में लगे हुए हैं ।उनकी यह मैंहनत निश्चित रूप से रंग लाएगी ।व श्रीमती सुशीला सैकड़ा भारी मतों से विजयी होंगी। इस मौक़े पर युवा मोर्चा प्रदेशाध्यक्ष अशोक सैनी , भाजपा जिलाध्यक्ष पवन मावंडिया, सांसद नरेन्द्र कुमार , प्रत्याशी सुशीला सीगडा, कार्यक्रम के संयोजक अतुल खींचड , युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष सतीश गजराज , पूर्व जिलाध्यक्ष दशरथ सिंह शेखावत सहित सैकडों पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित थे। इस अवसर पर झुंझुनूं जिले के वरिष्ठ नेता शिक्षाविद श्री प्यारेलाल ढूकिया उपस्थित थे। उल्लेखनीय है कि ये वही मंडावा विधानसभा क्षेत्र है जहां से कभी राजस्थान प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष श्री रामनारायण चौधरी चुनाव लडा करते थे। उल्लेखनीय है कि श्री रामनारायण चौधरी राजस्थान में कांग्रेस की सरकार में मंत्री भी रहे थे।

