रातभर इधर उधर झूलता रहा अधेड़ युवक का शव।
मीरगंज से न्यूज होम लाइव संवाददाता यशपाल दिवाकर
बरेली – मीरगंज सीएचसी पर आज सुबह दो युवक अधेड़ उम्र के व्यक्ति का शव लेकर पहुँचे ,जब सीएचसी स्टाफ ने उनसे मृतक के बारे में पूछा तो वो वहाँ से भागने लगे तभी सीएचसी स्टाफ ने दोनो युवकों को पकड़ लिया और पुलिस को सूचना दी कस्बा इंचार्ज फ़ोर्स के साथ सीएचसी पहुँचे और दोनो युवकों को पकड़ कर थाने ले आये ।फैजान नाम के युवक ने बताया की कल शाम वो अपनी बहन को लेकर सिरौली से मिलक की तरफ आ रहा था जब उसको कोई वाहन नही मिला तो उसने एक बाइक सवार युवक से लिफ्ट माँगी उस बाइक सवार युवक से सायकिल पर जा रहे आदमी को टक्कर मारदी जिससे वो गंभीर रूप से घायल हो गया बाइक सवार हमे उतार कर भाग गया तभी वो घायल व्यक्ति को मिलक के सीएचसी लेकर गया ,वहाँ से घायल को रामपुर के जिला अस्पताल लेकर आया ,उसने बताया कि वहाँ घायल की हालत बहुत नाजुक हो गयी थी तभी वो घायल को बरेली लेकर गया जहाँ रास्ते में उसकी मौत हो गयी , तभी आज सुबह वो 6 बजे मृतक को मीरगंज सीएचसी पर छोड़ने आया था ।देखने बाली बात यह है कि कल रात को अधेड़ का एक्सीडेंट हाईवे किनारे हुआ था फैजान नाम के युवक की माने तो वो युवक को पहले मीरगंज से मिलक लेकर गया फिर मिलक से रामपुर जिला अस्पताल लेकर गया उसके बाद रामपुर से बरेली लेकर आया फिर बरेली से रामपुर और फिर आखिर मे रामपुर से यह लोग उस मृतक को मीरगंज सीएचसी लेकर आये इसका मतलब पूरी रात अधेड़ उम्र के युवक का शव इधर उधर झूलता रहा ।प्रभारी निरीक्षक राजवीर सिंह ने बताया कि अज्ञात अधेड़ युवक की बॉडी मिली है जिसका पंचनामा भरकर बॉडी पोस्टमार्टम के लिए भेज दी गयी है ।

