FEATUREDLatestNewsउत्तर प्रदेश

चोर भारतीय स्टेट बैंक (SBI) से लाखों का माल लेकर चंपत

न्यूज होम लाइव संवाददाता यशपाल दिवाकर

बरेलीः (Bareilly)। उत्तर प्रदेश के बरेली जनपद में चोर भारतीय स्टेट बैंक (SBI) से लाखों का माल लेकर चंपत हो गए. बैंक में चोरी की वारदात को बड़े ही खुफिया तरीके से अंजाम दिया गया. बैंक बीते दो दिनों से अवकाश के चलते बंद था. आज सुबह जब बैंक खुला तो अधिकारियों के होश उड़ गए. बैंक अधिकारियों ने चोरी की सूचना पुलिस को दी. पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरु कर दी है.

बरेली जिले के तहसील मीरगंज हाईवे स्थित स्टेट बैंक में चोरों ने नकब लगाकर हजारों रुपए की चोरी की घटना को अंजाम दिया. शनिवार-रविवार दो दिन बैंक अवकाश होने के चलते सोमवार को बैंक खुला तो बैंक में फैली अव्यवस्था को देख अधिकारियों के होश ही उड़ गए.

Share This News