ब्लाक स्तरीय बेसिक बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता प्रारंभ
न्यूज होम लाइव व्यूरो, नवनीत मिश्र, संत कबीर नगर
संतकबीरनगर।जूनियर हाईस्कूल, खलीलाबाद के परिसर में परिषदीय स्कूलों की दो दिवसीय ब्लाक स्तरीय खेल प्रतियोगिता का उद्घाटन मुख्य अतिथि उप जिलाधिकारी सदर श्री एस.पी.सिंह
व प्रभा ग्रुप के डायरेक्टर श्री वैभव चतुर्वेदी ने संयुक्त रूप से किया। खंड शिक्षाधिकारी प्रमोद तिवारी ने अतिथियों का स्वागत करते हुए उन्हें स्मृति चिन्ह भी भेंट किया।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि एसडीएम सदर एसपी सिंह ने कहा कि परिषदीय स्कूलों में तमाम ऐसी प्रतिभाएं हैं जिन्हें अवसर मिले तो वे राष्ट्रीय स्तर पर परचम लहराने का काम करेंगी। प्रभा ग्रुप के डायरेक्टर श्री वैभव चतुर्वेदी ने कहा कि आज यहां पर बच्चों का प्रदर्शन देख गदगद हूं। इन बच्चों ने साबित कर दिया कि अभाव प्रतिभाओं के विकास को रोक नहीं सकता। प्रतिभाएं अपनी मंजिल तक जरूर ही पहुंच जाती हैं।
उन्होंने कहा कि जिस तरह से शिक्षक बच्चों को तरास रहे हैं वह सराहनीय पहल है। उन्होंने कहा कि मैं प्रतिभाओं के विकास के लिए हर संभव सहयोग करने को तैयार हूं। उन्होंने प्रतियोगिता आयोजन में 21 हजार रुपए का आर्थिक सहयोग किया। साथ ही बेहतर प्रदर्शन करने वाली टीमों को भी पुरस्कार प्रदान किया। खंड शिक्षाधिकारी प्रमोद तिवारी ने कहा कि आज यह प्रतियोगिता आपसी सहयोग से हो रही है। इसके लिए शासन से कोई बजट नहीं मिलता है।
शुभारंभ अवसर पर विभिन्न स्कूलों की टीम ने शानदार प्रदर्शन किया-
शिक्षकों ने सहयोग कर शानदार आयोजन कराया है। खलीलाबाद ब्लाक के प्राथमिक विद्यालय बयारा के बच्चों ने जिमनास्टिक प्रदर्शन किया। प्राथमिक विद्यालय डीघा के बच्चों ने पीटी प्रतियोगिता में ब्लाक में पहला स्थाना प्राप्त किया।
इस दौरान जिला व्यायाम शिक्षक इंद्रेश कुमार पांडेय, प्राथमिक शिक्षक संघ की जिलाध्यक्ष अंबिका देवी यादव, विशिष्ट बीटीसी एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष अरविंद चौधरी, गंगा प्रसाद यादव, रामसरन यादव, चंद्रशेखर मिश्र, रितेश त्रिपाठी, अमरेश चौधरी मनोज पांडेय, राजेश पांडेय, राकेश शर्मा, शरदेंदु पांडेय, सुभद्रा सिंह, आलोक सिंह, विजय नाथ यादव, विजय लक्ष्मी, इंदू यादव, मीरा भारती, शोएब अहमद आदि मौजूद रहे।
अनई के छात्रों का रहा दबदबा
जिला व्यायाम शिक्षक इंद्रेश पांडेय ने बताया कि पूर्व माध्यमिक स्तर की 100 मीटर दौड़ में पूर्व माध्यमिक विद्यालय कटबंध के सुधरी ने प्रथम, शिवापार के रतनजीत ने द्वितीय, रइमा के सूर्य प्रताप ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। 200 मीटर दौड़ में बनकटवा के अनुज ने प्रथम, गिरधरपुर के सतीश ने द्वितीय और बनकटवा के जितेंद्र कुमार ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। प्राथमिक स्तर की 50 मीटर की दौड़ में प्राथमिक विद्यालय अनई के कन्हैया ने प्रथम और बयारा के शांतनु ने द्वितीय और आदित्य ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
वहीं सौ मीटर दौड़ में अनई के कन्हैया ने प्रथम, गोलारगड़गंज के शुभम ने द्वितीय और रइमा के राजमन ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। 200 मीटर की दौड़ प्रतियोगिता में प्राथमिक विद्यालय बयारा के शांतनु ने प्रथम, अनई के कन्हैया ने द्वितीय और रईमा के दिवाकर ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। चार सौ मीटर दौड़ में बयारा के आदित्य ने प्रथम, शांतनु ने द्वितीय और अरुण ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
वहीं अंत्याक्षरी प्रतियोगिता में बनकटवा की टीम ने प्रथम और गोला रगड़गंज की टीम ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। लोकगीत में उस्का कला की टीम ने प्रथम और डीघा की टीम ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। लोक नृत्य में डीघा ने प्रथम, और उस्का कला ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। बालिका वर्ग की पचास मीटर दौड़ में बनकटवा की हिना ने प्रथम, दुघरा की प्रिया ने द्वितीय और डीघा की अमीषा ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। 100 मीटर में हिना ने प्रथम, बयारा की महिला ने द्वितीय और चमरसन की निर्मला ने तृतीय स्थान प्राप्त किया
–

