देवनार्ई मे दी हिमालय ट्रस्ट ने SOIR-IM अंतरराष्ट्रीय महिला उद्यमिता दिवस के अवसर पर उद्यमी महिलाओं के सम्मान में कार्यक्रम का आयोजन …
न्यूज होम लाइव संवाददाता कुलदीप सिह
बागेश्वर… भगरतोला न्याय पंचायत के ग्राम देवनार्इ में दी हिमालय ट्रस्ट ने SOIR-IM अंतरराष्ट्रीय महिला उद्यमिता दिवस के अवसर पर उद्यमी महिलाओं के सम्मान में एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का शुभारंभ खंड विकास अधिकारी बीसी पंत जी ने किया। इस कार्यक्रम की अध्यक्षता सफल उद्यमी व बुनार्इ प्रशिक्षिका सरस्वती अग्रवाल ने की। इस कार्यक्रम में भगरतोला न्याय पंचायत की छ: उद्यमी महिलाओं ने पहले सबको अपने उद्योग की सफलता की कहानी सुनार्इ। उसके उपरांत महिलाओं को मुख्य अतिथि के हाथों सम्मानित किया गया, सम्मानित की गर्इ महिलाओं में बुनार्इ उद्योग से जुड़ी नौगांव की वीणा कांडपाल, कोट्तुलारी की सरिता, सिलार्इ उद्योग से जुड़ी घिरतोली की कंचना, देवनर्इ की विमला तथा पिरूल उद्योग से जुड़ी तुनिया की मीनाक्षी व देवनर्इ की पूजा शामिल थी।
इस अवसर पर मुख्य अतिथि ने कहा कि अब समाज बदल रहा है अब महिलाएं भी अपने उद्योग स्थापित कर रही हैं सरकार भी विभिन्न विभिन्न योजनाओं के माध्यम से महिला उद्योग को बढ़ावा दे रही हैं। हमें खुशी है कि दी हिमालय ट्रस्ट के प्रयासों से हमारे विकासखंड गरुड़ की महिलाएं खेती-बाड़ी के साथ-साथ खुद को उद्यमी के रूप में देख रही हैं और महिला उद्योग में आगे आ रही है इसके लिए दी हिमालय ट्रस्ट ने लगातार प्रयास किए हैं और सरकार भी महिलाओं के साथ है।
इस अवसर पर कृषि विभाग से मोहन बोरा, बाल विकास बागेश्वर से जिला समन्वयक मनीषा जोशी व सजिया परवीन, ग्राम विकास अधिकारी सी.एस. लोहमी, ग्राम प्रधान देवनर्इ कृष्णा पांडे, ग्राम प्रधान नौगांव कैलाश चंद्र, दी हिमालय ट्रस्ट के संस्थापक सदस्य सदन मिश्रा, कार्यक्रम समन्वयक रमेश उपाध्याय, सुगमकर्ता दीपक तथा विभिन्न गॉव लोग मौजूद थे।

