FEATUREDLatestNews

लोकतंत्र सेनानियों के पेंशन शुरू करने हाईकोर्ट ने दिया आदेश


मुकेश भारती / अरविन्द तिवारी की रिपोर्ट


रायपुर — लम्बे समय से अपने हक की लड़ाई लड़ रहे छत्तीसगढ़ के लोकतंत्र सेनानियों को बड़ी जीत हासिल हुई है। छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने राज्य सरकार को झटका देते हुये लोकतंत्र सेनानियों की पेंशन शुरू करने के आदेश दिये हैं। बता दें कि कांग्रेस सरकार ने मीसाबंदियों के सम्मान निधि पर रोक लगा दी थी। जिसे शुरू करने हाईकोर्ट में याचिका लगी थी। असित भट्टाचार्य की याचिका पर जस्टिस पी कोसी की अदालत ने ये फैसला दिया है।

Share This News