FEATUREDLatestNewsuttarakhandबागेश्वर

जिला क्रियान्वयन एवं समन्वयन समिति (डी.आई.सी.सी) की समीक्षा बैठक सम्पन्न …

न्यूज होम लाइव व्यूरो कुलदीप सिह

बागेश्वर… जिलाधिकारी रंजना राजगुरु की अध्यक्षता में आज कलैक्ट्रेट सभागार में जिला क्रियान्वयन एवं समन्वयन समिति (डी.आर्इ.सी.सी) की समीक्षा बैठक सम्पन्न हुर्इ। जिसमें रेखीय विभागों के अधिकारियों तथा आजीविका समूहों से जुड़े पदाधिकारियों द्वारा प्रतिभाग किया गया।बैठक में जिलाधिकारी ने आजीविका समूह से जुड़े पदाधिकारियों एवं रेखीय विभाग के अधिकारियों को संबोधित करते हुए कहा कि एकीकृत आजीविका परियोजना द्वारा जनपद में अच्छा कार्य किया जा रहा है जिसके माध्यम से लोगों की आजीविका के संसाधन बडे है तथा लोगों की आर्थिकी भी मजबूत हो रही है। उन्होंने कहा कि जनपद में पौष्टिक युक्त फसलें पैदा हो रही है, जिसके लिए उचित मार्केटिंग की व्यवस्था सुनिश्चित की कराने के निर्देश दिये। उन्होंने कहा कि जनपद को मडुंवा ने अन्तर्राष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलायी है तथा इसकी पहचान को कायम रखने के लिए सभी को और बेहतर ढंग से कार्य करने की आवश्यकता हैं, इसके लिए उन्होंने आजीविका परियोजना को धरातल पर कार्य करने को कहा। उन्होंने यह भी कहा कि आजीविका संस्थाओं द्वारा जो भी प्रोडेक्ट तैयार किये जा रहे है उसके विपणन के लिए उचित मार्केटिंग पर फोकस करने की जरूरत है, ताकि संबंधित प्रोडेक्ट का अच्छा मूल्य प्राप्त हो सके। उन्होंने कहा कि जनपद में पशुपालन के क्षेत्र में लोगों की आर्थिकी मजबूत हो रही है, जिसके लिए उन्होंने बकरी पालन एव दुग्ध उत्पादन पर विशेष जोर दिया। उन्होंने आजीविका परियोजना से जुड़े महिला समूह के सदस्यों से कहा कि उनके द्वारा कड़ी मेहनत की जा रही है तथा आगे भी और कड़ी मेहनत करने की जरूरत है ताकि वह आजीविका मिशन पर निर्भर न होकर खुद अपने व्यवसाय पर निर्भर होकर आगे बढने में सक्षम को सके। उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा विभिन्न विभागों जैसे महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास के माध्यम से बेटी बचाओं-बेटी पढाओं, प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना, निर्भया प्रकोष्ठ, वन स्टॉप सेंटर आदि तथा स्वास्थ विभाग द्वारा जननी सुरक्षा योजना, आयुष्यमान योजना तथा समाज कल्याण विभाग ,शिक्षा विभाग, उद्योग विभाग, मत्स्य विभाग,कृषि विभाग, उद्यान आदि विभागों द्वारा सरकार की जनकल्याणकारी योजनायें संचालित हो रही हैं उन योजनाओं का व्यापक प्रचार-प्रसार कराने के लिए महिला समूह द्वारा आयोजित होने वाली बैठकों के माध्यम से प्रचार-प्रसार कराने के निर्देश दिये, ताकि अधिक से अधिक लोग संचालित योजनाओं की जानकारी प्राप्त करते हुए इनका लाभ ले सकें। इसके लिए उन्होंने सभी रेखीय विभागों से आपसी समन्वय के साथ कार्य करने के निर्देश दिये। और कहा कि सभी का यही उद्देश्य होना चाहिए कि सरकार द्वारा जो भी जनकल्याणकारी योजनायें संचालित हो रही है उन योजनाओं का लाभ पात्र व्यक्ति को उपलब्ध कराते हुए उनकी आर्थिकी को मजबूत करते हुए उन्हें आत्मनिर्भर बनाना हैं, ताकि हमारा जनपद विकास के क्षेत्र में अग्रणी पंक्ति में खडा होकर उच्च मुकाम हासिल कर सकें। परियोजना प्रबन्धक आजीविका धर्मेन्द्र पाण्डेय के द्वारा स्लाइड शो के माध्यम से परियोजना की प्रगति आख्या प्रस्तुत की गयी। जिसमें उन्होंने ग्रामीण क्षेत्रों में स्वयं सहायता समूहों के माध्यम से लोगों द्वारा अपनी आजीविका के लिए किये जा रहे विभिन्न क्षेत्रों में कार्यों की विस्तार पूर्वक जानकारी दी। उन्होंने आजीविका के उद्देश्यों के बारे में कहा कि गरीब ग्रामीण परिवारों के खाद्य सुरक्षा, ग्रामीण परिवारों को आजीविका के लिए सक्षम बनाना, ग्रामीण परिवारों को व्यापक अर्थव्यवस्था के साथ एकीकरण करना, आजीविका का अवसर प्रदान कर ग्रामीण महिलाओं सशक्तीकरण करना, स्थार्इ आजीविका हेतु विभिन्न विकल्पों का मंच प्रदान करना, वर्तमान मूल्य श्रृंखला को बढ़ा कर हाइब्रिड (संकर) मूल्य श्रृंखला तक ले जाना मुख्य उद्देश्य है। उन्होंने अगवत कराया कि एकीकृत खेती मॉडल के लिए 10 नाली भूमि में नौघर स्टेट/ज्योणा स्टेट में 20 हजार लीटर क्षमता वाला एक एलडीपीर्इ टैंक निर्माण, पॉली हाऊस, शैडनेट हाऊस, मधुमक्खी बॉक्स, डेयरी फ्रार्मिंग पोल्ट्री बैकयार्ड, सब्जी उत्पादन, मसाला उत्पादन, किचन गार्डन, फल उत्पादन, कम्पोस्ट पिट,ड्रिप सिंचार्इ व फ्रेसिंग का कार्य किया जा रहा हैं। तथा जैविक खेती में 80 हैक्टेयर मनकोट कलस्टर के 11 ग्राम सभाओं में परम्परागत फसल उत्पादन, दाल उत्पादन, बीज उत्पादन, फूल उत्पादन, बॉक्स मधुमक्खी उत्पादन, दुग्ध उत्पादन, पोल्ट्री तथा 1429 बायोडिकम्पोजर, 143 पंचगव्य यूनिट, 143 लार्इट टै्रप तथा 143 कम्पोस्ट पिट का कार्य किया जा रहा हैं। दूध उत्पादन में 11 कलैक्शन सेंटर से 303 आपूर्ति माध्यमों से माह में कुल 15000 लीटर दूध की बिक्री की जाती है जिससे कुल आय 06 लाख की हुर्इ हैं। एग्री विजनैस ग्रोथ सेंटर में मॉ चिल्टा कपकोट, संजीवनी गरूड़ तथा वैजनाथ एसआरसी गरूड द्वारा कार्य किया जा रहा हैं। उन्होंने यह भी अवगत कराया कि हिमगिरी एसआरसी कौसानी ने अक्टूबर, 2019 तक 745232 का व्यापार किया है जिन्हें 82904 रूपयें का लाभ हुआ तथा वैजनाथ एसआरसी टीट बाजार ने 735548 का व्यापार किया जिन्हें 65351 रूपये का लाभ हुआ हैं, अन्नपूर्णा एसआरसी भिलकोट ने 873319 का व्यापार किया है जिन्हें 109961 रूपये का लाभ हुआ है तथा दिव्येश्वरी एसआरसी गागरीगोल ने 1148562 का व्यापार किया जिन्हें 131106 रूपये का लाभ हुआ तथा लाहुरघाटी एसआरसी वजूला ने 328059 का व्यापार कर 60726 रूपये का लाभ तथा संजीवनी सीआरसी शांतिबाजार ने 962197 ने व्यापार कर 90908 रूपये का लाभ हुआ इस प्रकार उक्त संस्थाओं द्वारा 4792917 का व्यापार किया गया जिन्हें 540956 रूपयें का लाभ हुआ। बैठक में जिलाधिकारी द्वारा दीनदयाल उपाध्याय शहरी योजना के तहत सामाजिक उत्प्रेषण एवं संस्थागत विकास, कौशल विकास एवं प्लेसमेंट योजना द्वारा रोजगार, स्वरोजगार कार्यक्रम, शहरी फेरी व्यवसायियों को सहयोग, शहरी बेघरों का आश्रय योजना की समीक्षा की। नगर पालिका द्वारा अवगत कराया कि कौशल विकास एवं प्लेंसमेंट योजना के तहत बागेश्वर में 150 का लक्ष्य था जिसमें सभी युवाओं की आउंसलिंग कर बैचों की स्वीकृति हेतु सूडा देहरादून का प्रेषित किये गये हैं तथा कपकोट में 30 के लक्ष्य के सापेक्ष 60 युवाओं की आउंसलिंग कर बैंचों की स्वीकृति हेतु सूडा को प्रेषित किया गया हैं। और स्वरोजगार कार्यक्रम के तहत 40 आवेदन प्राप्त हुए है जिसमें 40 आवदेनों को बैंको को प्रेषित किये गये थे जिनमें 09 आवेदन स्वीकृति किये गये हैं 11 आवेदन बैंकों ने वापस किये है तथा 20 आवेदन बैंको में स्वीकृति हेतु लंबित हैं। नगर पंचायत कपकोट के 03 आवेदन स्वीकृत हुए है तथा 04 आवेदन स्वीकृति हेतु बैकों में लंबित हैं। इस अवसर पर जिला विकास अधिकारी के0एन0 तिवारी, परियोजना निदेशक डीआरडीए शिल्पी पंत, अपर मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ0 वी0के0सैक्सेना, उप पशु चिकित्साधिकारी डॉ0 कमल पंत, मुख्य कृषि अधिकारी वी0पी0मौर्या, जिला उद्यान अधिकारी आर0के0सिंह, जिला पूर्ति अधिकारी अरूण कुमार वर्मा, बाल विकास अधिकारी राजेन्द्र सिंह बिष्ट, महाप्रबन्धक जिला उद्योग वी0के0चौधरी, सहायक निबंधक सहकारिका मनोहर सिंह मर्तोलिया, मत्स्य अधिकारी मनोज मियांन, जिला पर्यटन अधिकारी कीर्ति चन्द्र आर्या, खंड विकास अधिकारी कपकोट गंगा गिरी गोस्वामी,सहित विभिन्न आजीविका समूहों के सदस्य सहित संबंधित अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे।

Share This News