FEATUREDLatestNewsराजस्थान

शनिवार 7 दिसंबर 2019 को होगा शहीद श्री राजेंद्र सिंह जी का अंतिम संस्कार


राजेश कुमार शर्मा राजस्थान स्टेट

झुंझुनू (जयपुर राजस्थान ), राजस्थान राज्य के झुंझुनूं जिले के गांव हरडिया की ढाणी ढहरवाला के रहने वाले जाट रेजीमेंट 2 हवलदार के पद पर कार्यरत श्री राजेन्द्र सिंह जी का अंतिम संस्कार शनिवार 7 दिसंबर 2019 को पूर्ण राजकीय सम्मान के साथ उनके पैतृक गांव में किया जाएगा। जिला सैनिक कल्याण अधिकारी साहब के मुताबिक श्री राजेन्द्र सिंह जम्मू कश्मीर के कूपवाडा (तंगधार) में बर्फ में दबने से शहीद हुए है। शहीद की पार्थिव देह शुक्रवार दोपहर बाद झुंझुनू पंहुच गई है, जिसें जिला मुख्यालय स्थित बीडीके अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया गया है। यहां से सुबह 8 बजे पार्थिव देह शहीद के गावं ले जाई जाएगी, जहां पर सुबह लगभग 11 बजे उनका अंतिम संस्कार होगा।

Share This News