FEATUREDLatestNewsदिल्ली

बेकरी में लगी भीषड़ आग , 35 जिंदा जल मरे , रेस्क्यू जारी


मुकेश भारती / अरविन्द तिवारी की रिपोर्ट


नई दिल्ली — दिल्ली के रानी झांसी रोड पर स्थित अनाज मंडी के तीन मंजिला बेघकरी शॉप में आज तड़के सुबह भीषण आग लग गई जिसमें अब तक 35 लोगों की मौत हुई है जबकि करीब दो दर्जन से भी अधिक लोगों को अलग-अलग अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। यह ईलाका बेहद शकरा है इसलिये दमकल गाड़ी को वहाँ तक पहुँचने में मशक्कत करना पड़ा। आग इतनी भीषण थी कि मौके पर दमकल की 30 गाड़ियों को तैनात करना पड़ा। अग्निशमन विभाग के कर्मियों ने 56 से ज्यादा लोगों को बचाया है। आग में झुलसे अन्य लोगों को दिल्ली के एलएनजेपी, सफदरजंग, आरएमएल और हिंदू राव हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है। फायर ब्रिगेड और दिल्ली पुलिस की टीमें अभी भी लोगों को घटना स्थल से बाहर निकालने में जुटी हुई हैं। इस फैक्ट्री में सौ से भी ज्यादा मजदूर सोये हुये थे जिसे बचाने का मौका नही मिल सका। फायर अधिकारियों के मुताबिक यह अब तक का दिल्ली का सबसे बड़ा रेस्क्यूआपरेशन है। आग के लगने का कारण अभी पता नही चल सका है लेकिन शार्ट शर्किट को ही वजह माना जा रहा है।

Share This News