FEATUREDGeneralLatestNewsदिल्ली

कई वर्षों के आंदोलन के बाद बंगाली समुदाय की नागरिकता की मांग हुई पूर्ण – बंगाली एकता मंच अध्यक्ष सुब्रत कुमार विश्वास।

न्यूज होम लाइव नेटवर्क

निखिल भारतीय बंगाली उदवस्तु समिति, बंगाली कल्याण समिति , बंगाली एकता मंच और बंगाली समुदाय के विभिन्न संगठनों द्वारा दिल्ली के जंतर मंतर में कई बार बहुत बड़े धरने का आयोजन किया जिसमें भारत के विभिन्न राज्यों से आए प्रतिनिधि सांसद और भारतीय जनता पार्टी और विभिन्न राजनीतिक दलों के बड़े शीर्ष नेताओं से यहां मांग की गई कि बंगाली हिंदुओं को और जो दूसरे देशों में हिंदू ईसाई सिख बौद्ध पारसी अल्पसंख्यक है जिन को प्रताड़ित किया जा रहा है उनको बिना शर्त नागरिकता दी जाए जिसके फलस्वरूप नागरिकता बिल विधानसभा में लोकसभा में भारतीय जनता पार्टी के चाणक्य श्री माननीय अमित शाह जी द्वारा रखा गया और सदन द्वारा पास किया गया…
बंगाली एकता मंच और बंगाली समाज के सभी संगठन के नेतृत्व में संगठन के माध्यम से लोकसभा राज्यसभा के दोनों सदनों में नागरिकता संशोधन बिल पास होने से भारत में रह रहे सभी शरणार्थीयों ( हिंदू ,सिख ,ईसाई, पारसी, बोध) को भारत की नागरिकता दिलाने के अथक सफल प्रयास के लिए प्रधानमंत्री श्री माननीय नरेन्द्र मोदी गृहमंत्री श्री माननीय अमित शाह का संगठन के सभी बंगाली भाई और बहनों ने आभार प्रकट किया …
बंगाली एकता मंच अध्यक्ष सुब्रत कुमार विश्वास ने बंगाली समाज के तरफ से कहा की नागरिकता संशोधन बिल लोकसभा राज्यसभा के दोनों सदनों में पास होने से भारत में रह रहे कई वर्षों से शरणार्थीयों ( हिंदू ,सिख ,ईसाई, पारसी, बोध) को अब भारत की नागरिकता मिलेगी यह सभी शरणार्थीयों के लिए बहुत ही ऐतिहासिक दिन है ! कि हमारे भारत राष्ट्र ने दया करुणा की एक मिसाल पेश करते हुऐं बरसों से प्रताड़ित लोगों को न्याय के साथ साथ भारत की नागरिकता भी मिल जाएगी जिससे पूरे विश्व को यह संदेश गया कि भारत पूरे विश्व एक ऐसा देश है जहां हिंदू ,सिख ,ईसाई, पारसी, बोध जैसे शोषित वंचित प्रताड़ित हो रहें लोगों को शोषित होने से रोका जाता है भारत के इस महान कार्य के लिए पूरे विश्व के देशों को भारत से सीख लेना चाहिए और अत्याचार हो रहे हिंदुओं के लिए आवाज उठाने चाहिए .. कि जिन देशों ने हिंदू ,सिख ,ईसाई, पारसी, बोध)को प्रताड़ित कर वहां से लोगों को मार कर भगा दिया आज उन्हीं लोगों को दया करुणा आशीर्वाद की देवी भारत माता ने विश्व के देशों से शोषित वंचित प्रताड़ित लोगों को अपनाकर भारत में रह रहे सभी शरणार्थियों को अपना पुत्र मानकर भारत की नागरिकता दीया , इस ऐतिहासिक क्षण पर हम सभी बंगाली हिंदुओं भारत वासियों की तरफ से भारत के प्रधानमंत्री श्री माननीय नरेन्द्र मोदी और गृहमंत्री माननीय श्री अमित शाह जी का हृदय की गहराइयों से आभार प्रकट करते हैं क्योंकि इस फैसले से बंगाली समुदाय के तहसील स्तर से जारी होने वाले प्रमाण पत्रों लिखकर आ रहे पूर्वी पाकिस्तान पूर्वी बांग्लादेश शब्द से मुक्ति मिल जाएगी,
और जिसके लिए कई वर्षों से बंगाली एकता मंच और बंगाली समाज के विभिन्न संगठन उत्तराखंड उत्तर प्रदेश और भारत के विभिन्न राज्यों में कार्य कर रहे थे उनका यह आंदोलन पूर्ण होते देख सभी बंगाली समुदाय के भाइयों और बहनों ने माननीय प्रधानमंत्री lहिंदू थोड़ा संभले उसके तुरंत बाद 1971 क बंटवारे का दर्द झेलना पड़ा तब से लेकर हिंदू सिख जैन बौद्ध पारसी ईसाई और बड़े तादात में बंगाली हिंदू बंटवारे का दर्द और शरणार्थी के रूप में भारत के विभिन्न इलाकों में मैं रहकर अपने इसी दर से रह रहे थे कई वर्षों से विभिन्न राजनीतिक दलों ने उन्हें सिर्फ वोट बैंक की राजनीति समझी परंतु भारतीय जनता पार्टी नरेंद्र मोदी जी की सरकार में कहीं ना कहीं बंगाली समुदाय और हिंदू सिख ईसाई पारसी बोध भाइयों को उनका अधिकार देख ले यह बताया अखंड भारत से आए सभी हिंदू जो दूसरे देशों में अल्पसंख्यक है किसी कारण बस आजादी के बाद भारत नहीं आ पाए या नागरिकता नहीं मिल पाई उनको उनका अधिकार दिला कर भारत सरकार ने एक बेमिसाल कार्य जिसके लिए बंगाली समुदाय हमेशा भारत सरकार के आभारी रहेगी…

बंगाली एकता मंच और बंगाली समाज के बहुत सारे संगठन कई वर्षों से नागरिकता बिल की मांग कर रहे थे जो माननीय श्री नरेंद्र मोदी जी की सरकार और अमित शाह जी के नेतृत्व में पूर्ण हुआ जिसको लेकर कई बार दिल्ली असम त्रिपुरा मणिपुर और भारत के विभिन्न इलाकों में आंदोलन किया गया.. बंगाली समुदाय के विभिन्न संगठन द्वारा जिसका फल स्वरुप आज शरणार्थी से पूर्ण हिंदुस्तानी का दर्जा भारत के लाखों-करोड़ों शरणार्थी हिंदू सिख जैन बौद्ध पारसी ईसाई भाइयों को मिला….
और कई वर्षों से बंगाली समुदाय के जाति प्रमाण पत्र में भी पूर्वी पाकिस्तानी बांग्लादेशी शब्द लिखकर आ रहा है जिस को हटाने का आदेश प्रशासन जल्द से जल्द यह भी मांग हम रखते हैं जल्द ही उत्तराखंड उत्तर प्रदेश के समस्त बंगाली समाज द्वारा सांसद अजय भट्ट जी के सामने मांग रखा जाएगा कि भारत के 7 राज्यों में भी बंगाली समुदाय को आरक्षण मिलना है तो कृपया करके उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश में भी बंगाली समुदाय को आरक्षण दिया जाए यह मांग राज्य सरकार के सामने बंगाली समुदाय द्वारा जल्दी रखा जाएगा और उम्मीद करते हैं जिस प्रकार नागरिकता दी गई आर्थिक रूप से कमजोर बंगाली समुदाय उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश में है उनको उभरने का मौका मिलेगा..
आजादी के बाद और 1971 के बाद जो बंगाली हिंदू भारत में आए उनको बड़े दयनीय अवस्था में रहना पड़ा उनको ऐसी जगह रखा गया जहां पर बंजर खेत पठार जमीन जंगल हुआ करते थे जहां पर उनको बड़ी कठिनाई का सामना करके जीवन व्यतीत करना पड़ता था बाढ़ सैलाब आगजनी और जंगली जानवरों के हमले से भारी नुकसान उठाना पड़ा कई बार तो लोगों के घर और डॉक्यूमेंट और उनके बच्चे परिवार के कई लोग बाढ़ में बह गए और आग में उनके घर जल गए आज वैसे लोगों को भारत सरकार ने नागरिकता देकर उन हिंदू सिख जैन ईसाई पारसी बोध लोगों को अमित शाह और नरेंद्र मोदी जी की सरकार ने सम्मान दीया…
आजादी के बाद बंगाली समुदाय के लोगों को भारत के विभिन्न इलाकों में बसाया गया जिससे बंगाली समुदाय का शोषण हुआ ऐसी ऐसी जगह बताया गया जिससे कि एक जुट होकर कभी हमारे समुदाय नहीं रह पाया और विभिन्न राज्य में विभिन्न तरह से शरणार्थी होने के कारण राज्य सरकार ने अपने अपने तरीके से बंगाली हिंदुओं के साथ और हिंदू सिख जैन बौद्ध पारसी ईसाई के साथ शोषण हुआ आजादी के बाद से परंतु आज नरेंद्र मोदी जी की सरकार और अमित शाह के नेतृत्व में सभी साथियों को सम्मानजनक जीवन जीने के लिए जो बिल सदन में पास किया गया उसके लिए बहुत-बहुत धन्यवाद
बंगाली एकता मंच और बंगाली समुदाय के विभिन्न संगठनों ने सरकार को धन्यवाद दीया इस उपलक्ष में मौजूद थे.
बंगाल एकता मंच अध्यक्ष सुब्रत कुमार विश्वास बंगाली एकता मंच राज्य अध्यक्ष कौशल विश्वास प्रदीप मंडल शुभम दास देवेंद्र हेमंत राय अमित बैरागी विधान दास राजा हलदर अक्षय विश्वास किशोर माली सुजल विश्वास सुजय विश्वास मनोज राय सूरज विश्वास देव बाला जीवन मंडल अमित विश्वास अमृत विश्वास रमेश मंडल रवि सरकार अशोक सील इंद्रजीत सीकदार दिनेश डाली शंकर पांडे विकास राय सुदर्शन विश्वास सौरभ राय आदि लोग उपस्थित थे

Share This News