almoraFEATUREDLatestNewsuttarakhandपिथौरागढ

बेरीनाग चौकोडी में बर्फबारी से ठंडक बढी,पर्यटको ने हिमपात का लुफ्त उठाया।

न्यूज होम लाइव नेटवर्क

बेरीनाग: बेरीनाग क्षेत्र में सुबह से ही शुक्रवार को फिर बर्फबारी हुई। स्थानीय लोगों के साथ ही यहां पहुंचे पर्यटकों ने जमकर लुत्फ उठाया। शुक्रवार सुबह से बर्फवारी शुरू हुई और दिन तक चौकोड़ी बर्फ से लकदक हो गया। बेरीनाग, झलतोला,कोटमन्या, में भी कई स्थानों पर बर्फबारी हुई। चौकोड़ी में पर्यटकों ने दिन भर बर्फवारी का लुत्फ उठाया। चौकोड़ी पर्यटक आवास गृह में पर्यटकों के लिए अलाव के इंतजाम किया गया। पर्यटकों के लिए पर्यटक आवास गृह में पहाड़ी व्यंजनों की व्यवस्था की गई। बर्फवारी से कोटमन्या मार्ग में तमाम वाहन फंसे रहे। बेरीनाग मे रूक रूक कर बर्फवारी होती रही लेकिन बर्फ टिक नही सकी , समाचार लिखे जाने तक बर्फबारी जारी है। इधर नगर पंचायत की ओर से अलाव के इंतजाम नहीं किए जाने से क्षेत्र के लोगों में गहरा आक्रोश है। व्यापारियों ने अपने संसाधनों से नगर में अलाव का इंतजाम किया।

Share This News