FEATUREDLatestNewsछत्तीसगढ़

कलेक्टर ने दिये धान खरीदी संबंधित निर्देश


अरविन्द तिवारी की रिपोर्ट


जाँजगीर चाँपा — छत्तीसगढ़ में एक दिसंबर से शुरू हुये धान खरीदी केन्द्रों का आकस्मिक निरीक्षण विभिन्न स्तर के अधिकारियों द्वारा किया जा रहा है। इसी तारतम्य में जाँजगीर जिला में भी 209 केन्द्रों में धान खरीदी चल रही है। कलेक्टर जनक प्रसाद पाठक भी लगातार मानिटरिंग कर रहे हैं। उन्होंने मीडिया के माध्यम से अधिकारी कर्मचारियों को आवश्यक दिशानिर्देश देते हुये कहा कि वे किसानों के धान की शत प्रतिशत खरीदी सुविधाजनक रूप से सुनिश्चित करें। अवैध धान बाहर या कोचिये के माध्यम से ना खरीदें। किसानों का धान गुणवत्ता मापदंड के अनुसार क्रय किया जाये धान सही मात्रा में तौलें। खरीदी केंद्र में किसी भी किसान को असुविधा ना हो इस बात पर विशेष ध्यान दिया जाये।धान को तिरपाल में ढेरी लगाकर उनकी नमी की जांँच करें। धान स्वच्छ , सूखा व गुणवत्ता पूर्ण हो।खरीदी केंद्र में खरीदे गये धान की हर बोरी में उसके सोसायटी का सील लगाकर संबंधित मिल में भेजते रहें। उन्होंने सरकार का संदेश देते हुये किसानों से कहा कि किसान धैर्य बनायें रखें सबका धान खरीदा जायेगा। किसी भी बिचौलियों के चक्कर में ना पड़ें और अपने निर्धारित सोसायटी में ही धान बेचें।

Share This News