FEATUREDLatestNewsउत्तर प्रदेश

नैक मूल्यांकन कार्यशाला सम्पन्न

न्यूज होम लाइव व्यूरो नवनीत मिश्र

संंत कबीर नगर। सिद्धार्थ विश्वविद्यालय, कपिलवस्तु के कुलपति प्रो०सुरेन्द्र दुबे की अध्यक्षता में हीरालाल स्नातकोत्तर महाविद्यालय,खलीलाबाद में आयोजित राष्ट्रीय मूल्यांकन एवं प्रत्यायन परिषद (नैक) की एक दिवसीय कार्यशाला में मुख्य अतिथि प्रो० हेम शंकर वाजपेई ने प्रतिभागियों को नैक के नए नियम, क्राइटेरिया और उससे जुड़ी अन्य बातों कों विस्तार से बताया। उन्होंने कहा कि नैक मूल्यांकन से किसी कॉलेज की ग्रेडिंग और वहां उपलब्ध सारे संसाधनों की जानकारी मिल जाती है।
 क्षेत्रीय उच्च शिक्षा अधिकारी डॉ०अश्विनी कुमार मिश्र सहित अनेक विषय विषेशज्ञों ने प्रतिभागियों को सम्बोधित किया।
  कार्यशाला का सफल संचालन डॉ०डी०एन०पाण्डेय ने किया ।
       कार्यशाला में प्रमुख रूप से डॉ०प्रमोद कुमार त्रिपाठी, डॉ० के०एम० त्रिपाठी सहित अनेक महाविद्यालयों के प्राचार्य व उनके प्रतिनिधियों ने भाग लिया।

Share This News