विश्व स्वास्थ्य संगठन ने कोरोना वायरस को महामारी घोषित कर दिया है।
न्यूज होम लाइव हैल्थ डैस्क:–
कोरोना वायरस ने पूरी दुनिया को दहलाकर रख दिया है। चीन के वुहान से फैले कोरोना वायरस का सबसे ज्यादा असर इटली में देखने को मिल रहा है। इटली में 368 लोगों की मौत होने की जानकारी है। साथ ही इटली में कोरोना वायरस से मरने वालों का आंकड़ा 1809 तक पहुंच गया, जबकि कोरोना वायरस की चपेट में आने वालों की संख्या बढ़कर 24 हजार 700 हो गई है। चीन के बाहर कोरोना वायरस से मौत का यह सबसे बड़ा आंकड़ा है। ईरान में कोरोना वायरस से मरने वालों की संख्या बढ़कर 724 हो गई है, जबकि इस बीमारी की चपेट में आने वालों की संख्या 14 हजार के करीब हो चुकी है।दुनिया भर में कोरोना वायरस से अब तक 6 हजार से ज्यादा लोगों की जान जा चुकी है, जबकि एक लाख 55 हजार से ज्यादा लोग इससे संक्रमित हैं।कोरोना वायरस दुनिया के 141 देशों में अपने पैर पसार चुका है। विश्व स्वास्थ्य संगठन ने कोरोना वायरस को महामारी घोषित कर दिया है।

