डीडीहाट से अपने घर बहेडी लौट रहे मजदूरो को बेरीनाग में रोका।
न्यूज होम लाइव संंवाददाता कैैलाश चन्याल
बेरीनाग ।डीडीहाट के ठेकेदार भगवान सिह देऊपा के यहाँ काम कर रहे 24 मजदूर लॉकडाउन के चलते अपने घर बहेडी को कल पैदल ही निकले । पुलिस व नायब तहसीलदार पंकज चन्दोला ने बेरीनाग के पास रोक लिया । और उनके रहने के लिए जीआईसी के कमरे खुलवाये गये व उनके भोजन की व्यवस्था की गयी इस मौके पर चन्दोला ने बताया कि यह लोग डीडीहाट से थल होते हुए पैदल मार्ग से ही आ रहे थे ,जिन्हे बेरीनाग मे रात को गस्त के दौरान रोक लिया गया इन्होने बताया कि इन लोगो को बताया गया है कि लॉकडाउन के दौरान इस तरह उल्लंघन करना कानूनी अपराध है तथा उनकी सुरक्षा के लिए ही सरकार ने लॉकडाउन किया है। फिलहाल वह बेरीनाग मे ही रखे गये है। इस मौके पर तहसीलदार पंकज चन्दोला, थाना प्रभारी हेम पंत,एसआई सुनील सुतेडी,समेत कई लोग सामिल थे।

