FEATUREDGeneralHealthLatestNewsदिल्ली

कोरोना वायरस से देश में अब तक 32 लोगों की मौत, 

न्यूज होम लाइव हैल्थ डैस्क 

दिल्ली। वैश्विक महामारी बनी कोरोनावायरस कोविड-19 के मामले भारत में भी लगातार बढ़ते जा रहे हैं। भारत में लॉक डाउन के सातवें दिन तक कोरोना वायरस कोविड-19 से संक्रमित मरीजों की संख्या 1384 पहुंच गई है। इसके अलावा इस बीमारी से जंग लड़ कर 140 लोग ठीक हो चुके हैं, और अब तक 32 लोगों की मौत हो चुकी है।कोरोना वायरस से संक्रमित मरीजों की संख्या सबसे ज्यादा केरल और महाराष्ट्र में पहुंच गई है जहां कोरोना वायरस से संक्रमित मरीज 200 से अधिक हो चुके हैं इसके अलावा सबसे ज्यादा कोरोना  से मौत भी महाराष्ट्र में हुई है। जहां 8 लोगों की मौत हो चुकी है गुजरात में 6 कर्नाटक में तीन और मध्य प्रदेश में 3 और राजधानी दिल्ली में 2 लोगों की मौत हुई है। 

विश्व भर में अब तक के कोरोना वायरस के आंकडे:-

अगर दुनिया भर के आंकड़ों पर नजर डालें तो विश्व भर में अब तक 785777 लोग संक्रमित हो चुके हैं जबकि 37815 लोगों की मौत हो गई है इसके अलावा अब तक 165607 मरीज ठीक हो चुके हैं कोरोनावायरस कोविड-19 से सबसे ज्यादा मौतें इटली में हुई है। जहां 11591 मौत हो चुकी है ।जबकि वहां 101739 लोग संक्रमित हैं इसके अलावा स्पेन में 7716 लोगों की मौत की खबर आई है और 87956 लोग कोरोना वायरस से संक्रमित हैं ।जबकि अमेरिका मैं सारे आंकड़े पार हो चुके हैं। जहां 164253 लोग संक्रमित हैं ,और 3165 लोगों की मौत हो गई है ।चीन के वुहान शहर से शुरू हुए  कोरोना वायरस ने चीन में 3305 लोगों को अपना शिकार बनाया और 81518 लोग इससे संक्रमित हुए। 

Share This News