अवैध हथियार के साथ एक आरोपी गिरफ्तार ।
बहादुरगढ़ एन एचएल संवाददाता सुनील शर्मा
झज्जर पुलिस की एक टीम द्वारा विशेष अभियान के तहत मुस्तैदी से कार्रवाई करते हुए थाना सैक्टर छह बहादुरगढ़ क्षेत्र से अवैध हथियार के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की गई है। लॉक डाउन के तहत मुस्तैदी से तैनात सीआईए प्रथम बहादुरगढ़ की टीम द्वारा एक आरोपी को थाना सेक्टर 6 बहादुरगढ़ के एरिया से गिरफ्तार करने में कामयाबी प्राप्त की गई है। मामले की जानकारी देते हुए सीआईए प्रथम बहादुरगढ़ के प्रभारी निरीक्षक सज्जन कुमार ने बताया कि डीआईजी एवं पुलिस अधीक्षक झज्जर श्री अशोक कुमार आईपीएस द्वारा जिला में आपराधिक गतिविधियों की रोकथाम करने तथा वांछित दोषियों को पकड़ने के सम्बन्ध में कड़े दिशानिर्देश किये गए थे। जिन के तहत मुस्तैदी से कार्रवाई करते हुए सीआईए की एक टीम द्वारा अवैध पिस्तौल के साथ एक आरोपी को सेक्टर दो बहादुरगढ़ के एरिया से गिरफ्तार किया गया।
उन्होंने बताया कि सीआईए में तैनात मुख्य सिपाही संदीप कुमार के नेतृत्व में पुलिस की एक टीम सेक्टर दो बहादुरगढ़ के एरिया में तैनात थी। मुस्तैदी से तैनात पुलिस टीम ने संदेह के आधार पर तत्परता से कार्यवाही करते हुए एक युवक को काबु किया गया। पकड़े गए युवक की मौका पर तलाशी ली गई तो उसके कब्जे से एक देशी पिस्तौल बरामद हुआ। अवैध हथियार देशी पिस्तौल के साथ पकड़े गए आरोपी की पूछताछ में पहचान मोनू पुत्र वेद प्रकाश निवासी गांव लाडपुर जिला झज्जर के तौर पर की गई। पकड़े गए आरोपी के खिलाफ शस्त्र अधिनियम के तहत कारवाही करते हुऐ थाना सैक्टर छह बहादुरगढ़ में मामला दर्ज किया गया। अवैध हथियार के साथ पकड़े गए आरोपी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए थाना सेक्टर 6 बहादुरगढ़ की टीम द्वारा आरोपी को अदालत में पेश किया गया। माननीय अदालत के आदेश अनुसार आरोपी को न्यायिक हिरासत भेज दिया गया।

