चौखुना के युवाओ ने योगा कर के स्वास्थ्य दिवस मनाया।
न्यूज होम लाइव नेटवर्क संवाददाता कैलाश चन्याल
बेरीनाग (पिथौरागढ) तहसील मुख्यालय के पास चोखुना के युवा राजकीय प्राथमिक विद्यालय में गॉव के युवा एकत्रित होकर सोशियल डिस्टेंस से योगा कर के स्वास्थ्य दिवस मनाया गया। यह जानकारी पूर्व छात्र महासचिव हिमांशु आगरी व प्रदीप आगरी ने दी। उन्होने बताया कोरोना वाइरस महामारी बिमारी लॉकडाउन से हमारे गॉव में युवा विद्यार्थी घरों में पढाई कर रहे हैं । आज स्वास्थ्य दिवस होने पर गॉव के युवा एकत्रित हो कर एकता के साथ स्वास्थ्य दिवस मनाया गया।

