देश के सभी सांसदों और विधायकों की सैलरी को जरुरतमंदो की मदद में लगाया जाये : पंडित जगदीश शर्मा
न्यूज होम लाइव नेटवर्क
कांग्रेस नेता व राहुल प्रियंका गाँधी सेना के राष्टीय अध्यक्ष पंडित जगदीश शर्मा ने प्रधानमंत्री जी से अपील करते हुए कहा की हमारे भारत में जितने भी विधायक हैं और सांसद है उन सब की सैलरी को उन लोगों की सेवा में लगाओ जो गरीब है, बीमार हैं, लाचार है, जिनके पास खाना नहीं है, दवाई नहीं है |उन्होंने कहा की हमारे विधायक और हमारे सांसद अपनी सैलरी के मोहताज नहीं है और उन से भी अपील करूंगा कि प्रधानमंत्री से निवेदन करें कि हमारी सैलरी जब तक सरकार ले, जब तक कोरोना कि महामारी से देश लड़ रहा है | उन्होंने कहा की इस सैलरी से हजारों लोगों की जान बचाई जा सकती है, पेट भरा जा सकता है, पंडित जगदीश शर्मा ने कहा की संकट की घड़ी है और संकट भारत पर है और हमारा फर्ज बनता है उस जनता की मदद करने का जिसके सहारे पर हम एमपी और एमएलए बनाते हैं | उन्होंने कहा की जिस भाई की सैलरी 200000 प्रति माह है तो उसकी भी आधी सैलरी इस संकट की घड़ी में काट ली जाए क्योंकि एक लाख से कई घर, कई महीने तक चल सकते है | आज जरूरत है उन लोगों की मदद करने की जो भारत में परेशान है, दुखी हैं, दवाई नहीं है, सोच रहे हैं हम क्या करें, कौन खाना देगा, राहुल प्रियंका गांधी सेना सभी से अपील करती है जब तक करोना का संकट देश पर है जो भारत से प्यार करता होगा वह आगे जरूर आएगा और मदद के हाथ जरूर बढ़ाएगा |

