उत्तराखंड- कोरोनावायरस के मरीजों की संख्या हुई 33,
न्यूज होम लाइव हैल्थ डैस्क
देहरादून। उत्तराखंड में कोरोनावायरस के मरीजों की संख्या लगातार बढ रही है आज इनकी संख्या 33 हो गई है। हरिद्वार जिले में दो और मरीजों को 8 अप्रैल यानी बुधवार को कोरोना की पुष्टि हुई है। उत्तराखंड स्वास्थ्य विभाग द्वारा हेल्थ बुलेटिन में बताया गया है। कि अब तक राज्य में 33 मरीज कोरोनावायरस के हैं। जिनमें पांच ठीक होकर डिस्चार्ज हो गए हैं। बुधवार को 97 लोगों की जांच रिपोर्ट नेगेटिव आई जबकि दो लोगों की पॉजिटिव आई है। इसके अलावा अब तक 1403 लोगों की जांच की जा चुकी है। जिसमें से 1189 मरीजों की कोरोना जाट नेगेटिव आई है और 181 जांच रिपोर्ट का भी स्वास्थ्य विभाग को इंतजार है।

