FEATUREDGeneralHealthLatestNewspithoragarhuttarakhand

जिलाधिकारी डॉ विजय कुमार जोगदण्डे ने जिला कार्यालय सभागार में अन्नपूर्णा योजना से जुड़े अधिकारियों व इससे जुड़े विभिन्न संगठनों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक की

 

न्यूज होम लाइव नेटवर्क

पिथौरागढ़।नॉवल कोरोना वायरस (COVID-19) की रोकथाम हेतु लॉक डाउन के दौरान जिले में ऐसे श्रमिक व ब्यक्ति जो असंगठित क्षेत्र में कार्य करते थे और बेरोजगार हो गए हैं,इन श्रमिकों हेतु
मूलभूत खाद्य सामग्री व खाद्यान्न उपलब्द्ध कराए जाने हेतु जिला मुख्यालय में अन्नपूर्णा सेन्टर का संचालन किया जा रहा है।जिसके माध्यम से विभिन्न जरूरत मंद ब्यक्तियों,परिवारों को खाद्य सामग्री वितरित के साथ ही भोजन भी कराया जा रहा है इस कार्य में जिला रेडक्रॉस सोसायटी, जिला शिक्षक असोसिएशन,ब्यापार संघ के साथ ही विभिन्न संगठनों द्वारा पूर्ण सहयोग प्रदान किया जा रहा हैं। जिले में जरूरत मंद ब्यक्तियों को तहसील स्तर पर राजस्व व खाद्य विभाग के साथ ही अन्य संगठनों के द्वारा भी खाद्यान्न पैकेट वितरित किए जा रहे हैं।प्रशासन द्वारा जिले में वर्तमान तक कुल 15 राहत शिविर लगाए गए हैं।जिसमें कुल 1455 ब्यक्तियों को ठहराया गया है, जिनके भोजन की ब्यवस्था के साथ ही उनका नियमित स्वास्थ्य परीक्षण भी कराया जा रहा है।
गुरुवार को जिलाधिकारी डॉ विजय कुमार जोगदण्डे द्वारा जिला कार्यालय सभागार में अन्नपूर्णा योजना से जुड़े अधिकारियों व इससे जुड़े विभिन्न संगठनों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक कर समीक्षा करते हुए लॉक डाउन के दौरान इन संगठनों के द्वारा दी जा रही सेवा पर सभी का धन्यवाद देते हुए कहा कि स्वयं सेवकों द्वारा आगे आकर जरूरत मंद को भोजन कराया जा रहा है,यह एक बेहरत प्रयास हैं। जिलाधिकारी ने सभी से अपील की, कि आगे भी वह इसी प्रकार सहयोग प्रदान कर कोरोना को हराने में मदद करेंगे।जिलाधिकारी ने कहा कि इस दौरान भोजन वितरण व अन्य कार्य के दौरान सभी लोग सामाजिक दूरी बनाए रखने के साथ ही स्ययं का भी विशेष ध्यान रखें। जिलाधिकारी ने अन्नपूर्णा योजना के जिला नोडल अधिकारी जिला शिक्षा अधिकारी माध्यमिक को निर्देश दिए कि वह सभी संगठनों के साथ समन्वय स्थापित कर प्रतिदिन की रिपोर्ट तैयार करने के साथ ही लॉक डाउन के दौरान जिस भी ब्यक्ति को भोजन कराने के साथ ही फूड पैकेट वितरित किए जा रहे हैं उनका डाटाबेस तैयार रखें।जिलाधिकारी ने बैठक में उपस्थित विभिन्न संगठनों के प्रतिनिधियों से यह भी अपील की कि वह भोजन वितरण के अतिरिक्त भी अगर अन्य किसी प्रकार की सहायता जो मेडिकल ब्यवस्था आदि से संबंधित है, तो उसे भी कर सकते हैं, विभिन्न संशाधनों को बढ़ाने में मदद कर सकते हैं।इसके अतिरिक्त बैठक में विभिन्न बिंदुओं पर विचार विमर्श कर अपने अपने सुझाव भी दिए गए। बैठक में अपर जिलाधिकारी आर डी पालीवाल,अध्यक्ष जिला रेडक्रॉस सोसायटी ललित पंत,अन्नपूर्णा के जिला नोडल अधिकारी, जिला शिक्षा अधिकारी माध्यमिक ए के गुंसाई,जिला पूर्ति अधिकारी एम एस रावत,जिला अभिहीत अधिकारी आर एस कठायत,शिक्षक असोसिएशन के प्रवीन रावल,दीपेन्द्र महर,गोपू महर, रोहित ओझा,नगेन्द्र कुंवर,आशु सौंन बी एल जोशी, नवीन कोठारी समेत विभिन्न सामाजिक संगठनों से आए ब्यक्ति जिनके द्वारा लॉक डाउन के दौरान विभिन्न स्थानों में जरूरत मंद ब्यक्तियों, मजदूरों को भोजन कराये जाने के साथ ही अन्य सहायता प्रदान की जा रही है उनके प्रतिनिधि उपस्थित रहे।

Share This News