berinagFEATUREDGeneralHealthLatestNewspithoragarhuttarakhand

बेरीनाग रामलीला कमेटी  जरूरत मंदो को राशन बाटेगी।

एनएचएल नेटवर्क संवाददाता कैलाश चन्याल

बेरीनाग (पिथौरागढ) कोरोना वाइरस महामारी के चलते देश मे हुए लॉकडाउन को लेकर नगर गरीब मजदूरो के खाने की समस्या को देखते हुए बेरीनाग रामलीला कमेटी भी गरीब मजदूर जरूरतमंदों के लिए आगे आई है। रामलला कमेटी ने शुक्रवार को तहसीलदार को पत्र लिख कर शुक्रवार को नगर में कोरोना वाइरस महामारी और लॉकडाउन में गरीब मजदूर जरूरतमंदों को रामलीला मैदान में राशन वितरण करने के लिए अनुमति मागी हैं।
नगर की रामलीला कमेटी नगर के गरीब मजदूर जरूरत मन्द सौ लोगों की लिस्ट तैयार कर चुकी हैं शनिवार को रामलीला मैदान में राशन, तेल, आलू, दाल, खाद्य सामाग्री वितरण करेगी।
वही रामलीला कमेटी तहसीलदार को पत्र देने वाले रामलीला कमेटी अध्यक्ष बलवन्त सिंह धनिक, मोना पन्त, मनिष पन्त, ललित बाफिला, सुमित पन्त, गौरव पन्त, दीपक बिष्ट, कमल जोशी आदि कई लोग सामिल रहेे।

Share This News