FEATUREDHealthLatestNewsविश्वव

अमेरिका में कोरोना से मरने वालों की संख्या 30 हजार को पार

न्यूज होम लाइव डैस्क

वाशिंगटन। वैश्विक महामारी कोरोना वायरस सेे  अमेरिका में स्थति भयावह रूप ले चुकी है ।पिछले 24 घंटों के दौरान इसके संक्रमण से करीब 2500 लोगों की मौत होने के साथ ही मृतकों की संख्या  30844 हो गई है। जॉन हॉपकिन्स यूनिवर्सिटी के विज्ञान एवं इंजीनियरिंग केन्द्र (सीएसएसई) की ओर से जारी किए गए ताजा आंकड़ों के मुताबिक अमेरिका में कोरोना से मरने वालों की संख्या 30 हजार को पार कर 30844 पहुंच गयी है , जबकि 638111 लोग इससे संक्रमित हुए हैं। अमेरिका में 52640 लोग कोरोना संक्रमण से पूरी तरह ठीक हो गए हैं। इस बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) को दिए जाने वाले फंड को रोकने का निर्देश दिया है।

Share This News