berinagFEATUREDGeneralHealthLatestNewspithoragarhuttarakhand

डीडीहाट के लखती गॉव में एससीएसटी फैडरेशन ने डॉ0 अम्बेडकर जयन्ती पर स्वच्छता अभियान चलाया।

न्यूज होम लाइव संवाददाता कैलाश चन्याल

बेरीनाग (पिथौरागढ) डीडीहाट विकास खण्ड के ग्राम पंचायत लखती गॉव में एससीएसटी फैडरेशन के दिशा निर्देश पर लखती गॉव में बाबा साहेब डॉ0 भीमराव अम्बेडकर 129 वॉ जयन्ती सोशियल डिसटेंशन का पालन करते हुए बाबा साहेब के चित्र फोटो में माल्यार्पण कर भावभीनी  श्रद्धांजलि दी गई। एससीएसटी फैडरेशन के प्रदेश सचिव काशी राम गौतम ने बताया लॉकडाउन के चलते लखती गॉव में डॉ0 अम्बेडकर को श्रद्धांजलि दे कर गॉव में कोरोना महामारी बिमारी से बचने के लिए ग्रामीणों टिप्स दी गई  एससीएसटी फैडरेशन ने लखती गॉव के तीस परिवारों से अम्बेडकर जयन्ती पर अपने घर के आस पास और नौले धारे में स्वच्छता अभियान चलाया , और एससीएसटी फैडरेशन की ओर से उस तीस परिवार के हर परिवार से एक व्यक्ति को एक दिन की मजदूरी दी गई, लखती गॉव के लोगों ने बाबा साहेब अम्बेडकर जयन्ती पर स्वच्छता अभियान चला कर गॉव में साफ सफाई होने पर ग्रामीणों ने एससीएसटी फैडरेशन का आभार जताया इस कार्यक्रम में प्रान्तीय संगठन सचिव काशी राम गौतम, ग्राम प्रधान गोकुल राम, रोशन लाल, गिरधर लाल, मनोज कुमार,जगदीश कुमार, प्रकाश कुमार, गणेश राम आदि कई लोग मौजूद रहे।

Share This News