विधायक मीना गंगोला ने बाहरी राज्यो मे रह रहे उत्तराखंड के लोगो को वापस अपने घर लाने को लेकर सीएम को पत्र भेजा।
एनएचएल नेटवर्क संवाददाता कैलाश चन्याल
बेरीनाग ( पिथौरागढ) विधानसभा गंगोलीहाट विधायक मीना गंगोला ने मुख्यमंत्री उत्तराखंड के अन्य राज्यो मे फसे लोगो को वापस उत्तराखंड लाने के लिए आग्रह पत्र भेजा है। इस संम्बन्ध मे उन्होने मुख्य मंत्री से दुरभाष से भी सम्पर्क किया।बाहरी राज्यो मे उत्तराखंड के युवाओं की परिस्थितियों को देख कर विधायक मीना गंगोला ने मुख्यमंत्री से आग्रह किया है। उत्तराखंड से बाहर जहा भी वो नौकरी करते थे अथवा इलाज के लिए गए थे अपने संसाधनों पर वहा पर रहने की व्यवस्था कर खुद को क्वारंटाइन कर देश हित मे अपना महत्वपूर्ण योगदान दिया इसलिए उन सभी को वापस लाना आवश्यक है उन्हें वापस लाकर उनका सुविधाजनक रूप से स्वास्थ्य परिक्षण कर उन्हें प्रसाशन के अंतर्गत अथवा होम क्वारंटाइन किया जाए जिससे वो स्वयं भी तथा अन्य ग्रामवासियो को भी समस्या ना हो,

