FEATUREDLatestNewsछत्तीसगढ़

छग में आज फिर मिला एक कोरोना पाजिटिव।

अरविन्द तिवारी की रिपोर्ट


रायपुर — छत्तीसगढ़ में आज फिर एक कोरोना पॉजिटिव मिला है। जो गढ़वा झारखंड का रहने वाला 58 वर्षीय मजदूर है और लॉकडाउन में सूरजपुर में फंँस गया था। जिला प्रशासन ने उसे वहीं पर 14 दिन क्वारंटीन किया था , इसके बाद उसे सूरजपुर भेजा था जिसकी रिपोर्ट पाजेटिव आयी है। सरगुजा क्षेत्र में ये पहला कोरोना पॉजेटिव केस हैं, हालांकि छत्तीसगढ़ से युवक का सीधा वास्ता नहीं है। छत्तीसगढ़ में अब कुल कोरोना पॉजेटिव मरीजों की संख्या 38 हो गयी है, जिनमें से 34 मरीज स्वस्थ्य होकर घर जा चुके हैं। अभी इस समय प्रदेश में चार एक्टिव केस हैं।

Share This News