FEATUREDGeneralHealthLatestNewspithoragarhuttarakhand

जिलाधिकारी ने कोरंटीन हुए सभी प्रवासी व्यक्तियों से कहा कि वह लॉक डाउन का पूर्ण अनुपालन करें।

न्यूज होम लाइव नेटवर्क

 पिथौरागढ कोविड-19 संक्रमण की वैश्विक महामारी के कारण पिथौरागढ़ जिले के निवासी जो  जिले से बाहर विभिन्न प्रान्तों में रोजगार व नोकरी करते थे,कोविड-19 लॉक डाउन में अपने गृह जनपद में आ रहे हैं। पिथौरागढ़ जिले में आ रहे इन सभी प्रवासी व्यक्तियों का मेडिकल परीक्षण/ स्क्रीनिंग के पश्चात कोरंटीन किया जा रहा है। ग्रामीण क्षेत्रों में स्थित पंचायत व विद्यालय भवन,एवं सरकारी भवनों में 14 दिनों हेतु कोरंटीन किया जा रहा है। 

जिले में रविवार 24 मई तक कुल 1233 व्यक्ति संस्थागत कोरंटीन में हैं। इसके अतिरिक्त 13861 व्यक्ति होम/पंचायत कोरंटीन हैं। जिले में रविवार तक कुल 10913 व्यक्तियों द्वारा 14 दिन का कोरंटीन पूर्ण कर लिया गया है। रविवार तक जिले से कुल 296 व्यक्तियों के लैब सैम्पल भेजे गए थे जिसमें 151 व्यक्तियों की रिपोर्ट नेगेटिव पाई गई है। 2 व्यक्ति पॉजिटिव पाए गए शेष 143 की रिपोर्ट अभी अपेक्षित है। रविवार तक जिले में विभिन्न राष्ट्रों समेत देश के विभिन्न राज्यों व प्रदेश के जिलों से कुल 25920 व्यक्ति जिले में आए हैं।

जिलाधिकारी ने कोरंटीन हुए सभी प्रवासी व्यक्तियों से कहा कि वह लॉक डाउन का पूर्ण अनुपालन करें। उन्होंने आम जनता से भी अपील की है कि वह लॉक डाउन का अनुपालन करें। अनावश्यकीय घर से बाहर न निकलें। सामाजिक दूरी बनाए रखें। समय समय पर अपने हाथ धोएं। प्रत्येक व्यक्ति मास्क अवश्य पहनें। इस महामारी को दूर करने में अपना सहयोग प्रदान करें।

Share This News