FEATUREDGeneralHealthLatestNewsuttarakhandरुद्रप्रयाग

सुश्री वन्दना जिलाधिकारी/अध्यक्ष भारतीय रेडक्रास इकाई रूद्रप्रयाग ने कोरोना वायरस (कोविड- 19) के संक्रमण से बचाव के दृष्टिगत जनपद स्तर पर भारतीय रेडक्रास समिति की समीक्षा बैठक ली ।

उत्तराखण्ड रूद्रप्रयाग

न्यूज होम लाइव नेटवर्क

रुद्रप्रयाग सुश्री वन्दना जिलाधिकारी/अध्यक्ष भारतीय रेडक्रास इकाई रूद्रप्रयाग ने कोरोना वायरस (कोविड- 19) के संक्रमण से बचाव के दृष्टिगत जनपद स्तर पर भारतीय रेडक्रास समिति की समीक्षा बैठक ली गयी। बैठक में राज्य प्रतिनिधि श्री मुंशी चैमवाल द्वारा अवगत कराया गया कि, जिलाधिकारी/अध्यक्ष भा0रे0क्रा0स0 रूद्रप्रयाग के निर्देशें के क्रम में जनपदीय रेडक्रास समिति द्वारा दिनांक 22 मार्च, 2020 से आतिथि तक जनपद अन्तर्गत समस्त ग्राम पंचायतों में पब्लिक एड्रसिंग सिस्टम लगे सचल वाहन के माध्यम से कोरोना वायरस के संक्रमण से बचाव हेतु जानकारियों का प्रचार- प्रसार किया जा रहा है, आपदा प्रबन्धन के कार्मिकों द्वारा विभिन्न ग्रामों में ड्राॅन तकनीकी के माध्यम से निगरानी व निरीक्षण भी किया जा रहा है। स्वास्थ्य विभाग/आपदा प्रबन्धन के सहयोग से जनपद की समस्त एन0एस0एस0, रोबर्स-रेंजर्स, यूथ रेडक्रास, भूतपूर्व सैनिक एवं आंगनवाड़ी कार्यकत्रियों को होम क्वारेंटाईन, आइसोलेसन, काॅन्टक्ट ट्रेसिंग एवं सोसियल डिस्टेसिंग का प्रशिक्षण दिया जा रहा है आतिथि तक कुल 17 प्रशिक्षण कार्यक्रमों के माध्यम से कुल- 435 प्रतिभागियों को प्रशिक्षण प्रदान किया गया। साथ ही रेडक्रास समिति के माध्यम से जनपद स्तर पर 160 अनाथ बच्चों को आवश्यक खाद्यान्न सामग्री एवं वृद्ध, विधवा व जरूरत मन्द दैनिक मजदूरी करने वाले परिवारों को कुल- 600 खाद्यान्न किटों का वितरण किया गया।
श्री दीपराज बंगारी चैयरमेन भा0रे0क्रा0स0 रूद्रप्रयाग द्वारा अवगत कराया गया कि, जनपद रेडक्रास समिति द्वारा उक्त महामारी से बचाव के दृष्टिगत उल्लेखनीय कार्य किया जा रहा है। भारतीय रेडक्रास समिति रूद्रप्रयाग द्वारा जिला आपदा प्रबन्धन विभाग रूद्रप्रयाग के सहयोग से स्थानीय स्तर पर कुल 2000 माॅस्क व 500 सेनेटाइजर, रेडक्रास के माध्यम से 500 सेनिटाइजर वितरित किये गये है। जनपद स्तर पर रेडक्रास समिति द्वारा स्वयं के स्तर से भी मास्क बनाकर वितरित किये गये है। भारतीय रेडक्रास राज्य शाखा देहरादून के निर्देशों के क्रम में गरीब/असहाय एवं जरूरतमंदों को प्रथम चरण में 50 खाद्यान्न किट तैयार कर पात्र व्यक्तियों को वितरित किये गये है। लाॅक डाउन की अवधि में डोर-टू-डोर जागरूकता कार्यक्रम किया जा रहा है। इस सम्बन्ध में जिलाधिकारी/अध्यक्ष भा0रे0क्रा0स0 रूद्रप्रयाग द्वारा अवगत कराया गया वर्तमान में कोरोना वायरस (कोविड-19) के संक्रमण से बचाव हेतु प्रवासियों को जनपद अन्तर्गत इन्सीट्यूशनल क्वारंटाइन, होम क्वारंटाइन, हाइब्रिड क्वारंटाइन किया जा रहा है। उक्त प्रवासियों के क्वारंटाइन के दौरान मानसिक सन्तुलन बनाये रखने एवं विभिन्न भ्रान्तियों को दूर करने के लिए रेडक्रास समिति को निर्देश दिये गये कि वे रेडक्रास बोलियन्टरों के माध्यम से क्वारंटाइन में रखे गये प्रवासियों के साथ सोशल डिस्टेंसिग में रहते हुए, उन्हें योगाभ्यास, विभिन्न कार्यों के प्रति जागरूक करना सुनिश्चित करेंगे। साथ ही यह भी निर्देश दिये गये कि, पूर्व की भाॅति विभिन्न जागरूकता कार्यक्रमों का सफल संचालन करना भी सुनिश्चित करेंगे। बैठक में भारतीय रेडक्रास समिति से श्री जसपाल भारती, सचिव, श्री अनूप सेमवाल, कोषाध्यक्ष, श्री दरमियान जखवाल, श्री विक्रम विष्ट, श्री रविन्द्र तलवाड़ा, श्री सुरेन्द्र सिंह, श्री किशन सिंह रावत, श्री ललित सेमवाल आदि उपस्थित रहें।

Share This News