बेरीनाग आशा कार्यकर्ताओं ने प्रदेश सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया।
न्यूज होम लाइव संवाददाता कैलाश चन्याल…
बेरीनाग आशा कार्यकर्ताओं ने मंगलवार को प्रदेश सरकार के खिलाफ हॉस्पीटल में प्रदर्शन किया। इस दौरान आशा कार्यकर्ताओं ने स्वास्थ्य विभाग प्रभारी डॉक्टर देवेश गंगवार के माध्यम से मुख्यमंत्री को पत्र भेजा।
आशा कार्यकर्ता पूर्व अध्यक्ष सवित्री पन्त के नेतृत्व में हॉस्पीटल में आक्रोश जताया। और प्रदेश सरकार के खिलाफ नारे बाजी के साथ प्रदर्शन किया । आशा कार्यकर्ताओं ने कहा उन्होने रोज अपनी क्षेत्र में एक्टिनियम सर्विसलांस डयूटी रिपोर्ट देने के आदेश को रद्द करने की मांग की है, कहा कि आशा कार्यकर्ता कोरोना रोधी उपायों सहित हर डयूटी पूरी निष्ठा के साथ कर रही हैं, सरकार ने आशा कार्यकर्ताओं को अपने क्षेत्र की एक्टिव सर्विलांस डयूटी कर रोज शाम को रिर्पोट देने के आदेश जारी किए हैं। आशा कार्यकर्ताओं को ब्लड प्रेशर ,शुगर ,हार्ट, टीबी, एल्कोहलिक, लीवर, डिजीटल, सर्दी जुखाम, बुखार, आदि सभी कुपोषत बच्चों का विवरण 65 वर्षों से अधिक आयु वाले लोगों के नाम, गर्भवती, धात्री महिलाओं का विवरण देने को कहा गया, वही सवित्री पन्त ने कहा कोरोना काल में अभी तक बेरीनाग ब्लॉक के आशा ककार्यकर्ताओं के मानदेय तक नही मिला है। हमें बिना सुरक्षा के कार्य करना पड़ रहा हैं, ऐसे में आशा कार्यकर्ताओं में संक्रमण फैलने का खतरा गंभीर हैं । सरकार की ओर से सुरक्षा के लिए आशाओं को कोई उपकरण नहीं दिए गए हैं। सरकार के इस फैसले का आशा कार्यकर्ता विरोध करती हैं। अन्यथा आन्दोलन की चेतावनी दी हैं, इस दौरान पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष सवित्री पन्त, हेमा देवी, तारा आर्या, मुन्नी टम्टा, आनन्दी बोरा, मीना खनका, पल्लवी डोबाल, विमला देवी आदि कई मौजूद थे।

