FEATUREDGeneralLatestNewsदिल्लीराज्यव्यूरो

भारत के 20 जवान शहीद, चीन के भी इतने ही सैनिक मारे गए…

भारत-चीन झड़प /

न्यूज होम लाइव नेटवर्क ….

दिल्ली। पूर्वी लद्दाख में भारत-चीन के सैनिकों के बीच हुए खूनी संघर्ष में एक अफसर समेत 20 जवान शहीद हो गए हैं. जबकि चीन की सेना के भी कई जवान मारे जाने की खबर है. हालांकि अभी खबरें सूत्रों से मिल रही है. चीन ने कोई आंकड़े नहीं दिए हैं. लेकिन सूत्रों का दावा है कि चीन के भी 20 जवान मारे गए हैं। इस संघर्ष पर अब भारत के विदेश मंत्रालय ने कहा है कि चीन चीन ने यथास्थिति बदलने की कोशिश की, जिसकी वजह से झड़प हुई और और दोनों देशों को नुकसान हुआ. MEA ने कहा, “भारत की सभी गतिविधि LAC पर भारतीय तरफ होती है और हम चीन से भी ऐसी ही उम्मीद करते हैं.” हम सीमा के इलाकों पर शांति बनाए रखने की जरूरत और विवाद को बातचीत से सुलझाने के बारे में समझते हैं,साथ ही भारत अपनी संप्रभुता और क्षेत्रीय अखंडता के लिए भी प्रतिबद्ध है।
.

Share This News