भारत-चीन सीमा पर छत्तीसगढ़ का लाल भी हुआ शहीद…
न्यूज होम लाइव छत्तीसगढ…
अरविन्द तिवारी की रिपोर्ट
कांकेर– भारत-चीन बार्डर पर लद्दाख के गालवान घाटी में भारतीय सेना के 20 जवानों की शहीद होने की खबर सुनायी उसमें एक शहीद जवान का नाम गणेश कुंजाम (27 वर्ष) है जो कि छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले से ग्राम कुरुटोला (चारामा) के आश्रित ग्राम गिधाली के रहने वाले थे। गरीब परिवार का इकलौता बेटा शहीद जवान गणेश कुंजाम बारहवीं की पढ़ाई के बाद 2011 में सेना में शामिल हुये थे, एक महीने पहले ही उनकी चीन बार्डर पर लागवान घाटी में पोस्टिंग हुई थी। सोमवार की रात हुई हिंसक झड़प में गणेश राम बुरी तरह से घायल हो गया था जिसे ईलाज के लिये अस्पताल में भर्ती कराया गया था जहांँ उसकी मौत हो गयी। गणेश कांकेर जिले के चारामा ब्लाक के क़ुर्रूटोला गांव गिधाली का रहने वाला था। उनकी शहादत की खबर मिलते ही गाँव और आसपास के क्षेत्रों का माहौल गमगीन हो गया है। उनकी शादी भी तय हो चुकी थी और घर में शादी की तैयारी चल रही थी कि अचानक उनके शहीद होने की खबर ने सबको चौका दिया। गुरुवार की शाम तक शहीद जवान का पार्थिव शरीर उनके पैतृक गांव पहुँचने की संभावना है जहाँ ससम्मान उनका अन्तिम संस्कार किया जायेगा।

