उत्तराखण्ड मे संक्रमितो का आंकडा 2023 हुआ।
न्यूज होम लाइव हैल्थ डैस्क
देहरादून। उत्तराखंड में कोरोना वायरस के संक्रमण के बुधवार को दोपहर 2:30 बजे के स्वास्थ्य बुलेटिन में राज्य भर में 43 मामले आए इसके साथ ही राज्य में कुल संक्रमित मामलों की संख्या 1985 हो गई , इसमें 1230 संक्रमित ठीक होकर डिस्चार्ज हुए। वही शाम 9:00 बजे के हेल्थ बुलेटिन में राज्य में 38 संक्रमित मरीज सामने आए हैं इसके साथ ही राज्य में कोरोना संक्रमितो का आंकड़ा दो हजार पार कर गया है।अब कुल संक्रमितो का आकडा 2023 हो गया है। और अस्पताल से ठीक होकर डिस्चार्ज होने वाले लोगों की संख्या 1254 पहुंच गई है। और 26 लोगों की अब तक मौत भी हो चुकी है, शाम 9:00 बजे स्वास्थ्य बुलेटिन में संक्रमित मरीजों में से देहरादून के 27, हरिद्वार के तीन, बागेश्वर के पांच, और ऊधमसिंह नगर जिले से 3 मामले सामने आए हैं।


