थल मे तेज बारिश से मछली तालाब बहा…
उत्तराखण्ड
न्यूज होम लाइव संवाददाता पूजा कार्की
थल के भाईचारा होटल के स्वामी भगवान चन्द का तेज बारिश से मछली तालाब बह गया। जिसका निर्माण भगवान चन्द ने मच्छ विभाग पिथौरागढ की मदद से बनाया था।जिसके निर्माण 450000 लाख खर्चा हुआ जिसमें मच्छ विभाग द्वारा 135000 लाख का अनुदान दिया गया, बाकी पैसे भगवान चन्द ने अपने निजी खर्चे से करवाया था, मछली तालाब की लम्बाई 20 मीटर चौडाई 10 मीटर थी। कल हुई बारिश से क्षेत्र मे पहली घटना है जिससे भगवान चन्द काफी आहत है।भगवान चन्द ने बताया की वे अपनी दिनचर्या होटल और मछली बेचकर चलाते थे होटल लाकडाउन के वजह से बन्द था, मछली तालाब से दिनचर्या चल रही थी जिसमें उन्होंने जलागम से 6000 हजार मछली का बीज डाला था जो कि की धीरे धीरे बडे हो रहे थे, बारिश होने से सारा बीज बरढ नदी मे बह गये।जिससे काफी नुकसान हो गया है, व्यापार संघ अध्यक्ष बलवन्त सिंह ने पीडित की मदद करने को सरकार से अपील की है।

