मुख्य सचिव उत्पल कुमार सिंह ने कोरोना वायरस संक्रमण के बारे में सभी जिलाधिकारीयों से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से जानकारी ली…
उत्तराखण्ड
न्यूज होम लाइव नेटवर्क
पिथौरागढ। मुख्य सचिव उत्पल कुमार सिंह ने कोरोना वायरस संक्रमण के दृष्टिगत शनिवार को प्रदेश के सभी जिलाधिकारीयों से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से कोविड टेस्टिंग रेसियो, कांट्रेक्ट ट्रेसिंग, प्रवासियों की ट्रैवेल हिस्ट्री तथा संस्थागत क्वारंटीन सेंटरों में प्रवासियों के लिए की गयी व्यवस्थाओं तथा पोर्टल पर अपलोड किये गये डाटा आदि के संबंध में समीक्षा की गई। समीक्षा करते हुए मुख्य सचिव ने कहा कि जिन जनपदों में कोविंड टेस्टिंग अनुपात कम है उसे बढ़ाया जाय तथा प्रत्येक प्रवासियों की ट्रैवेल हिस्ट्री की जानकारी प्राप्त करते हुए उनका कॉन्ट्रैक्ट ट्रेसिंग अनिवार्य रूप से किया जाय। उन्होंने सभी जिलाधिकारियों से कहा कि कोरोना संक्रमण को रोकने एवं नियंत्रण के लिए इसमें लगे अधिकारियों एवं कर्मचारियों को संवदेनशीलता एवं सतर्कता के साथ खुद की भी सुरक्षा करते हुए इस संक्रमण को आम जनमानस में फैलने से रोकने के लिए सभी को आपसी समन्वय के साथ कार्य करने हैं, तथा इस कार्य में लगे सभी अधिकारी एवं कर्मचारियों को आवश्यक प्रशिक्षण उपलब्ध कराते हुए उन्हें सुरक्षा किट भी उपलब्ध कराये जाय। उन्होंने यह भी कहा कि हमें आने वाले प्रवासियों का बेहतर ढंग से डाटा तैयार करना हैं, ताकि कोर्इ भी केस आने पर उसकी ट्रैवेल हिस्ट्री की जानकारी तत्काल उपलब्ध हो सकें, जिससे संक्रमण को फैलने से रोका जा सके। उन्होंने कहा कि कोरोना संक्रमण के प्रभाव को कम करने के लिए इसके लिए सभी अधिकारियों को अपने-अपने जनपदों में छोटे बच्चों, गर्भवती महिलाओं, बुजुर्ग व गंभीर रोग से ग्रसित ब्यक्तियों का डाटा तैयार करते हुए उन्हें सार्वजनिक स्थानों पर घूमने-फिरने पर पूर्णत: प्रतिबंधित किया जाय, तथा इसके लिए व्यापक प्रचार-प्रसार भी सुनिश्चित कराने के साथ ही सरकार द्वारा जारी गाइडलाइन का भी अनुपालन करवाया जाय। उन्होंने कहा कि क्वारंटीन सेंटरों हेतु बनाये गये इंचार्ज के पास अनिवार्य रूप से सुरक्षा किट उपलब्ध होने के साथ ही उन्हें निर्धारित प्रोटोकॉल की पूर्ण जानकारी दी जाय, तथा क्वारंटीन सेंटरों में रह रहे प्रवासियों की जानकारी का रजिस्टर भी मेन्टेन किया जाय तथा काउन्सलरों के माध्यम से प्रवासियों की निरन्तर काउंसलिंग की जाय। इस संबंध में उन्होंने सभी जिलाधिकारियों से भी क्वारंटीन सेंटरों का निरन्तर जायजा लेकर वहां की व्यवस्थाओं को परखने के निर्देश दिये। उन्होंने सभी जिलाधिकारियों को यह भी कहा कि कोरोना संक्रमण के नियंत्रण के लिए सोशल डिस्टेसिंग का कड़ाई से अनुपालन सुनिश्चित कराया जाय, तथा सभी व्यक्तियों द्वारा मॉस्क का उपयोग अनिवार्य रूप से हो, यदि कोर्इ व्यक्ति नियमों का पालन नहीं करता है, तो उसके विरूद्ध आवश्यक कार्रवार्इ सुनिश्चित की जाय। मुख्य सचिव ने कहा कि कोरोना संक्रमण के नियंत्रण एवं रोकथाम के लिए गंभीरता एवं उत्साह के साथ बेहतर ढंग से जिस प्रकार से सभी के द्वारा कार्य किया जा रहा है, इस उत्साह को इसी तरह से बनायें रखने के लिए आगे भी कार्य करने की आवश्यकता है।
वीसी के दौरान सचिव स्वास्थ अमित नेगी ने सभी जिलाधिकारियों से कहा कि जनपद में आने वाले प्रवासियों का बेहतर ढंग से डाटा तैयार हो तथा उनकी निगरानी के लिए एक्टिव सर्विलांस को और अधिक बढ़ाया जाय। जिसमें होम एवं संस्थागत क्वारंटीन सेंटरों में रह रहे प्रवासियों का सर्विलांस आशा एवं आंगनबाडी कार्यकर्ती के माध्यम से अधिक से अधिक व्यक्तियों को कराया जाय। उन्होंने यह भी कहा कि जनपदो में जो कोविड केयर सेंटर तैयार किये गये हैं उनमें सभी आवश्यक व्यवस्थायें सुनिश्चित की जाय।
जनपद पिथौरागढ़ की समीक्षा के दौरान जिलाधिकारी डॉ विजय कुमार जोगदण्डे ने मुख्य सचिव को अगवत कराया कि जनपद में अब तक प्रति मिलियन 2872 की औसत दर से टेस्ट किये जा चुके हैं अर्थात जनपद में अब तक 1459 सैंपल भेजे जा चुकें हैं जिसमें 1339 की रिपोर्ट नेगेटिव आयी है, तथा अब तक कोरोना संक्रमण के 64 मामले आ चुके हैं जिसमें से 50 ठीक होने पर होम क्वारंटीन किया गया है।
उन्होंने कहा कि जनपद में आशा एवं आंगनबाडी कार्यकत्रियों द्वारा 1,90,800 लोगो को सर्विलांस किया जा चुका हैं, होम, व संस्थागत कोरंटीन सेंटरों में सभी व्यवस्थायें दूरस्थ रहें इसके लिए नोडल व प्रभारी,नोडल अधिकारी तैनात किये गये हैं जिनके द्वारा सभी व्यवस्थायें सुनिश्चित करायी जा रही हैं। इसके अतिरिक्त उनके द्वारा एवं उपजिलाधिकारियों व अन्य जनपद स्तरीय अधिकारियों द्वारा क्वारंटीन सेंटरों का निरीक्षण कर ब्यवस्थाओं का भी जायजा लिया जा रहा है। जिलाधिकारी ने अवगत कराया कि कोरोना वायरस संक्रमण की रोकथाम एवं नियंत्रण में लगे अधिकारियों, कार्मिको के साथ-साथ मेडिकल एवं पुलिस कर्मियों सहित लगभग 4800 को प्रशिक्षण उपलब्ध कराया जा चुका हैं। जनपद में आवश्यक सेवा को बेहतर करने के लिए 02 एंबुलेंस क्रय करने के साथ ही 8 आई सी यू बेड स्थापित किए जा रहे हैं। उन्होने यह भी अवगत कराया कि कोरोना संक्रमण के नियंत्रण एवं बचाव के लिए नियमों का अनिवार्य रूप से पालन कराने के लिए उनकी ओर से नोटिफिकेशन भी जारी किया जा चुका है। नियमों का पालन कराने के लिए व्यापक प्रचार-प्रसार भी किया जा रहा हैं, तथा जिला प्रशासन, पुलिस व नगर पालिका द्वारा संयुक्त निरीक्षण कर नियमों का पालन न करने वाले के विरूद्ध आवश्यक कार्रवार्इ की जा रही हैं, जिसमें फेस कवर एवं मॉस्क न पहनने वाले 1928, सोशल डिस्टेसिंग का पालन न करने वाले 214 का चालान किया गया।वीसी में मुख्य विकास अधिकारी डॉ सौरभ गहरवार, मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ0 उषा गुंज्याल, नोडल कोविड डॉ राजेश ढकरियाल,प्रमुख चिकित्सा अधीक्षक डॉ एन एस गुंज्याल, अपर मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ हेमंत मर्तोलिया मौजूद रहे।

