सितारगंज में पुलिस ने गोकशी की सूचना पर गांव में छापेमारी कर ढाई कुंतल गौ मांस पकड़ा
स्थान- सितारगंज उधम सिंह नगर
रिपोर्ट- दीपक भारद्वाज
सितारगंज में पुलिस ने गोकशी की सूचना पर न का गांव में छापेमारी कर ढाई कुंतल गौ मांस व गौवंशीय पशु काटने के उपकरण किए बरामद। वही गोकशी कर रहे हैं चारों युवक भागने में रहे सफल पुलिस ने भागने वाले दो युवकों की शिनाख्त कर चारो युवकों के खिलाफ गौवंशीय पशु संरक्षण अधिनियम 2007 के तहत मुकदमा किया कर दर्ज।
उधम सिंह नगर जनपद के सितारगंज थाना क्षेत्र में पुलिस द्वारा लगातार गोकशी के मामले पकड़े जाने के बावजूद भी गोकशी कम होने का नाम नहीं ले रही है। आज एक अज्ञात व्यक्ति का फोन 112 पर आया कि सितारगंज में किच्छा रोड पर नकहा गांव के पास कुछ लोगों द्वारा गाय काटी जा रही है। जिसकी सूचना पर तत्काल पुलिस ने बताए गए स्थान पर छापा मारा तो पुलिस ने देखा मौके पर चार लोग गोकशी कर रहे है। पुलिस को देखते ही चारों लोग भाग गए जिसमें पुलिस ने दो की शिनाख्त तनवीर और रफीक निवासी ग्राम नकहा के रूप में हुई है, बाकी 2 लोगों की शिनाख्त की जा रही है। वही पुलिस ने मौके से ढाई कुंतल गौ मांस व गौवंशीय पशु काटने के उपकरण बरामद किए हैं। पुलिस ने गोकशी करने वाले चारों युवकों के खिलाफ गोवंश पशु संरक्षण अधिनियम 2007 के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है।

