FEATUREDGeneralLatestNewsuttarakhandउत्तराखंडउधमसिंह नगर

कालाढूंगी में एसडीएम चटवाल ने किया ध्वजारोहण।


न्यूज होम लाइव व्यूरो जाहिद हबीबी

कालाढूंगी। स्वतंत्रता दिवस पर कोरोना वायरस के मद्देनजर सादगी के साथ सोशल डिस्टेंसिंग का ध्यान रखते हुए विभिन्न कार्यालयों में ध्वजारोहण किया गया। तहसील में एसडीएम गौरव चटवाल, नगर पंचायत में अध्यक्ष पुष्कर कत्यूरा, थाने में थानाध्यक्ष दिनेश नाथ महंत, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में प्रभारी चिकित्साधिकारी डा, अमित मिश्रा, सहकारी समिति में अध्यक्ष शेखर जोशी, ब्लाक में प्रमुख रवि कन्याल, जामा मस्जिद में इमाम कारी असरार अहमद, मोती मस्जिद में सदर जलील अहमद ने ध्वजारोहण किया। इधर कालाढूंगी वार्ड 3 की एक लाइन कंटेनमेंट जोन
में रहने वाले लोगो ने भी स्वतंत्रता दिवस मनाया। सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए हाथों में तिरंगा झंडा लेकर देशभक्ति गीत गाये। वहीं वार्ड 4 की कंटेनमेंट जोन लाइन में लोगों ने सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए ध्वजारोहण किया।

Share This News